Bangladesh: राजधानी ढाका में भीषण विस्फोट, 15 मरे, 100 से ज्यादा घायल, एक हफ्ते में तीसरी घटना
शनिवार को बांग्लादेश के चटगांव में एक ऑक्सीजन संयंत्र में विस्फोट के बाद आग लगने से कम से कम 15 लोगों की मौत हो गई और 100 से अधिक अन्य घायल हो गए।

Image: PTI
बांग्लादेश की राजधानी ढाका में मंगलवार को एक सात मंजिला इमारत में हुए विस्फोट में कम से कम 15 लोगों की मौत हो गई है। इस घटना में 100 से अधिक लोग घायल बताए जा रहे हैं। अचानक हुए विस्फोट से पूरे इलाके में अफरातफरी मच गई है। धमाके के बाद मलबा सड़कों पर फैल गया। इसकी चपेट में सड़क पर खड़ी एक बस भी आ गई। बांग्लादेशी अधिकारियों का कहना है कि यह धमाका एक व्यस्त बाजार की इमारत में हुआ।
समाचार एजेंसी एएफपी के मुताबिक एक कमर्शियल ब्लिडिंग में चौथी और पांचवी मंजिल पर धमाका हुआ। धमाके में ये दोनों फ्लोर पूरी तरह बर्बाद हो गए हैं। रिपोर्ट के मुताबिक गुलिस्तान इलाके में एक कमर्शियल ब्लिडिंग में चौथी और पांचवी मंजिल पर धमाका हुआ। अभी तक धमाके की वजह पता नहीं चल पाई है, हालांकि कुछ रिपोर्ट्स में इसे सिलेंडर ब्लास्ट बताया गया है।
धमाके से गुलिस्तान बीआरटीसी बस काउंटर काउंटर के दक्षिण की ओर एक पांच मंजिला इमारत, ग्राउंड फ्लोर पर एक सेनेटरी की दुकान, बैंक का कार्यालय प्रभावित हुआ है। हालांकि कोई भी इमारत गिरने की खबर नहीं है।फायरब्रिगेड सर्विस से जुड़े अधिकारी रशीद बिन खालिद ने बताया कि बचाव अभियान चलाने के लिए घटनास्थल पर फायर सर्विस की ग्यारह यूनिट काम कर रही हैं।
ढाका में मंगलवार को हुआ ये ब्लास्ट इस हफ्ते का तीसरा ब्लास्ट बताया जा रहा है। इससे पहले 5 मार्च को एक साइंस लैब में धमाका हुआ था। इस धमाके में 3 लोग मारे गए थे और 40 घायल हो गए थे। इसकी वजह एयर कंडीशनर में आई खराबी को बताया गया था। सोमवार को ढाका के ऑक्सीजन प्लांट में भी ब्लास्ट हो गया था, इसमें पांच लोगों की मौत हुई थी। 30 लोग घायल हो गए थे।












Click it and Unblock the Notifications