बलूचिस्तान में स्थिति बेहद खराब, पाकिस्तान हर दिन लोगों की कर रहा है हत्या- BHRC

जेनेवा: बलूचिस्तान में पाकिस्तान के खिलाफ विद्रोह बढ़ता जा रहा है। बलूच मानवाधिकार परिषद के उपाध्यक्ष हसन हमदम ने गुरुवार को दावा किया कि बलूचिस्तान में कभी भी लोकतंत्र नहीं रहा है। न्यूज एजेंसी एएनआई से बातचीत में हमदम ने कहा कि बलूचिस्तान में स्थिति बहुत खराब है क्योंकि पाकिस्तान हर दिन लोगों की किडनेपिंग और हत्या कर रहा है। बलूचिस्तान में कभी भी लोकतंत्र नहीं रहा है।

Balochistan has never been democracy says bhrc vice chief Hamdam

हमदम ने आगे कहा कि बलूचिस्तान में इस्लामाबाद से सीधे पाकिस्तानी सेना द्वारा शासन किया जाता है। केंद्र सरकार लोगों का शोषण करती है और उनके संसोधनों को छीनती है। इनका इस्तेमाल पाकिस्तान के अन्य हिस्सों में किया जाता है। उन्होंने पाकिस्तान पर हमला बोलेते हुए कहा कि पाकिस्तान बलूच के लोगों और उनके विकास के बारे में चिंतित नहीं है। बलूचिस्तान में लोग रो रहे हैं क्योंकि वे संसाधनों से तो समृद्ध हैं, लेकिन दुर्भाग्य से वे पाकिस्तान में रहने वाले सबसे गरीब लोग हैं।

उन्होंने आगे कहा कि उनके बच्चों को शिक्षा नहीं मिल रही है। उनके पास नौकरियां और पानी जैसी बुनियादी सुविधाएं नहीं है। यहां लोगों को सामान्य अधिकार भी हासिन नहीं हैं। इसी वजह से इस क्षेत्र में तेजी से उग्रवाद फैल रहा है। उन्होंने कहा क पाकिस्तान की सेना बलूच बुद्धिजीवियों, छात्रों और लोगों के खिलाफ अपने धार्मिक कट्टरवाद का इस्तेमाल कर रही है। वो बलूच के लोगों को संदेश देना चाहती है कि आप मुस्लिम देश के खिलाफ हो, जिसे इस्लाम के नाम पर बनाया गया है। असली तस्वीर ये है कि अगर आप पाकिस्तान के खिलाफ कुछ भी बोलते हैं, तो इसका मतलब है कि आप इस्लाम या अन्य मुसलमानों के खिलाफ हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+