कोवैक्सीन को अब बहरीन ने भी दी मान्यता, भारत के दोनों स्वदेशी वैक्सीन की अंतर्राष्ट्रीय बाजार में धूम
भारत में निर्मित कोरोना वायरस टीका कोवैक्सीन को बहरीन सरकार ने मान्यता दे दी है, इसके साथ ही बहरीन जाने वाले भारतीयों के लिए गुड न्यूज आ गई है।
मनामा/बहरीन, नवंबर 12: डब्ल्यूएचओ ने जैसे ही भारत की स्वदेशी कोरोना वायरस टीका कोवैक्सीन को मान्यता दी, ठीक वैसे ही अलग अलग देशों से भारतीय वैक्सीन को मान्यता मिलनी शुरू हो गई है। और अब धीरे-धीरे भारतीय वैक्सीन की धूम अंतर्राष्ट्रीय बाजार में होनी शुरू हो गई है, वहीं वो भारतीय नागरिक, जिन्होंने कोवैक्सीन की खुराक ली है, उनके लिए भी अलग-अलग देशों के दरवाजे खुलने शुरू हो गये हैं।

बहरीन में कोवैक्सीन को मान्यता
बहरीन ने भारत के स्वदेशी रूप से विकसित कोविड-19 टीका कोवैक्सीन के आपातकालीन इस्तेमाल को मंजूरी दे दी है। बहरीन में भारतीय दूतावास ने गुरुवार को ट्वीट करके इसकी जानकारी दी है। भारतीय दूतावास ने अपने ट्वीट करते हुए कहा कि, "बहरीन का राष्ट्रीय स्वास्थ्य नियामक प्राधिकरण @NHRABahrain ने भारत बायोटेक द्वारा भारत के स्वदेशी रूप से विकसित कोविड-19 टीका COVAXIN के आपातकालीन उपयोग को मंजूरी दे दी है।" इसके साथ ही भारतीय दूतावास ने इस बात की जानकारी भी दी है कि, वो भारतीय नागरिक, जो बहरीन की यात्रा करने वाले हैं, उनके लिए अब इस खाड़ी देश में क्या नियम होंगे।

बहरीन जाने वाले यात्री ध्यान दें
बहरीन स्थिति भारतीय दूतावास ने ट्वीट करते हुए कहा है कि, ''वो भारतीय नागरिक, जो बहरीन की यात्रा करना वाले हैं और जिन्होंने डब्ल्यूएचओ द्वारा मान्यता प्राप्त कोवैक्सीन की खुराक ले ली है, वो भारत में प्राप्त वैक्सीन सर्टिफिकेट के साथ बहरीन की यात्रा कर सकते हैं। बहरीन में उनके वैक्सीन सर्टिफिकेट का क्यूआर कोड स्कैन किया जाएगा और फिर उन्हें बहरीन में प्रवेश की इजाजत दी जाएगी। कोवैक्सीन टीका लेने वाले नागरिकों को अब 10 दिनों के क्वारंटाइन पीरियड में रहना अनिवार्य नहीं होगा। आपको बता दें कि, कोवैक्सिन को विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) से आपातकालीन उपयोग सूची (ईयूएल) प्राप्त होने के कुछ दिनों बाद यह मंजूरी मिली है।

95 देशों से मिल चुकी है मान्यता
आपको बता दें कि, अब तक 95 से ज्यादा देशों ने भारत में निर्मत कोवैक्सिन और भारत में उत्पादित कोविशील्ड को मान्यता दी है। कनाडा, अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया, स्पेन, यूनाइटेड किंगडम, फ्रांस, जर्मनी, बेल्जियम, रूस और स्विटजरलैंड, उन 96 देशों में शामिल हैं, जिन्होंने भारत निर्मित और उत्पादित दोनों टीकों को मंजूरी दी है। इस महीने की शुरुआत में डब्ल्यूएचओ ने कोवैक्सिन के आपातकालीन उपयोग की सूची के लिए मंजूरी दी और कहा कि भारत बायोटेक के टीके को दूसरी खुराक के 14 या अधिक दिनों के बाद किसी भी गंभीरता के सीओवीआईडी -19 के खिलाफ 78 प्रतिशत प्रभावकारी पाया गया।












Click it and Unblock the Notifications