Bacter AI: रोबोट देगा Health Tips, बचाएगा लाभकारी बैक्टीरिया, जानिए कैसे?
एआई तकनीकी के लैस रोबोट अब इंसानों के स्वास्थ्य की परवाह करने में सक्षम होंगे। दावा किया जा रहा है कि नई तकनीकी के जरिए वातारण में मौजूद लाभकारी बैक्टीरिया को बचाया जा सकेगा।

Bacter AI: हाल में एआई तकनीकी पर आधारित एक खास रोबोटिक सिस्टम डेवलप किया गया है, जिससे वैज्ञानिक प्रयोगों को बल मिलेगा। नई तकनीकी की सहायता से चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, मेडिकल, पर्यावरण और कृषि समेत कई अन्य क्षेत्रों में प्रतिदिन 10,000 से अधिक परीक्षण किए जा सकेंगे।
आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस पर आधारित ताजा शोध पर्यावरण में मौजूद लाभकारी जीवाणुओं की सुरक्षा के उपाय ढूंढना था। ये रिसर्च यूएस के मिशिगन विश्वविद्यालय के विशेषज्ञों ने किया। शोध निष्कर्षों में कहा गया कि बैक्टेरएआई खास रोबोट हैं, जो स्वास्थ्य से जुड़े दो रोगाणुओं को सुरक्षित रखने में अहम साबित हो सकते हैं।
मिशिगन यूनिवर्सिटी की एक्सपर्ट्स की रिसर्च विज्ञान पत्रिका जर्नल नेचर माइक्रोबायोलॉजी में प्रकाशित हुई। रिपोर्ट में दावा किया गया कि मानव स्वास्थ्य के लिए लाभकारी दो बैक्टीरिया की मैपिंग की गई। इसके लिए बैक्टर एआई रोबोट (Bacter AI Robot) का प्रयोग किया गया।
यह भी पढ़ें: Uranus के 27 चांद में से 4 पर समुद्र! मिले अहम सुराग, NASA के एक्सपर्ट्स का बड़ा दावा
जिन बैक्टीरिया का परीक्षण रोबोट के जरिए हुआ उनके बारे में पहले से बहुत जानकारी नहीं थी। नए एक्पेरीमेंट में रोबोट ने इन दो बैक्टीरिया में 20 अमीनो एजिड के मौजूदगी पाई। ये ऐसे अमीनो एसिड थे जो किसी भी जीव की ग्रोथ में एक खास पोषक तत्वों में पाए जाते हैं।
रिसर्च टीम में शामिल मिशिगन यूनिवर्सिटी के बायोमेडिकल इंजीनियरिंग के सहायक प्रोफेसर पॉल जेन्सेन ने कहा, "हम अपने स्वास्थ्य को प्रभावित करने वाले अधिकांश जीवाणुओं के बारे में अधिक नहीं जानते। शोध का उद्देश्य ये समझना है कि लाभकारी बैक्टीरिया कैसे बढ़ते हैं।
हमारे पाचन शक्ति को बढ़ाने में अमीनो एसिड (Amino Acid) का अहम रोल है। साइंटिस्ट्स की मानें तो 20 अमीनो एसिड एक लाख से अधिक तरीके के पोषक तत्व शरीर को उपलब्ध कराते हैं। साइंटिस्ट्स अब यही जानने का प्रयास करेंगे कि मौजूदा खाद्य पदार्थो और वातावरण में किस कारण हमारे अमीनो एसिड के संख्या और उनके संयोजन में दिक्कत आ रही है, जिसका सीधा असर स्वास्थ्य पर पड़ता है।
हाल में तैयार BacterAI रोबोट प्रत्येक प्रजाति के स्वास्थ्य के लिए लाभकारी जीवाणुओं को संरक्षित करने और उनके संवर्धन के लिए अहम साबित होगा। साइंटिस्ट्स ने 9 दिनों में कई प्रयोग किए, जिनमें से BacterAI ने 90 सटीक भविष्यवाणियां की।
Recommended Video

यह भी पढ़ें: AI Frauds : ठगी और धोखाधड़ी का नया औजार बना आर्टिफिशियल इन्टेलिजेन्स












Click it and Unblock the Notifications