Uranus के 27 चांद में से 4 पर समुद्र! मिले अहम सुराग, NASA के एक्सपर्ट्स का बड़ा दावा

यूरेनस की चंद्रमा पर पानी के अथाह भंडार का दावा किया है। ताजा शोध में स्पेस साइंटिस्ट्स ने कहा कि अरुण कुछ चांद ऐसे हैं, जहां क्लोराइड, अमोनिया गैसों के अलावा पानी का एक बड़ा स्रोत है।

Oceans on Uranus four Moons 01

Oceans on Uranus: यूरेनस यानी अरूण ग्रह के चारों ओर 27 चंद्रमा चक्कर लगा रहे हैं। इनमें टाइटेनिया का आकार सबसे बडा है। अब इन्हीं चांद को लेकर साइंटिस्ट्स ने अहम दावा किया है। खगोलशास्त्रियों की ओर से कहा जा रहा है यूरेनस के कम से कम 4 चांद ऐसे हैं, जिनमें पानी का अथाह भंडार है।

स्पेस एजेंसी ने हाल ही में अपने अध्ययन में कहा कि यूरेनस के बर्फीले चंद्रमा के भीतर पानी का अथाह स्रोत हो सकता है। आज से करीब 40 साल पहले नासा 1980 के दशक में यूरेनस पर ऐसे चंद्रमा की खोज की गई जो बर्फ से ढके थे। नासा ने इस बर्फीले चंद्रमाओं पर पानी के संकेत खोजने के लिए कंप्यूटर मॉडलिंग की मदद ली थी।

यह भी पढ़ें: Aliens की होगी इंसानों से होगी बात! NASA ने Space में भेजे सिग्नल, 6 साल में आएगा जवाब

यूरेनस के 27 चंद्रमाओं में टाइटनिया सबसे बड़ा है, जिसका आकार 1580 किलोमीटर की दूरी तर है। पृथ्वी के अलावा दूसरे ग्रहों पर जीवन की तलाश में जुटी स्पेस एजेंसियों के एक्सपर्ट्स ने यूरेनस के मून को लेकर कई अहम मिशन लॉन्च किए। वैज्ञानिकों ने हाल ही में यूरेनस पर बड़े चंद्रमाओं पर तरल पानी की मौजूदगी का आकलन किया।

साइंटिस्ट्स ने शोध में क्या कहा?
अध्ययन से पता चला है कि 27 चंद्रमाओं में से, कम से कम चार में महासागर हो सकते हैं जो कई किलोमीटर गहरे हैं और बर्फीली परतों से ढके हैं। ये दावा यूरेनस को चारों ओर भ्रमण करने वाले चांद एरियल, उम्ब्रील, टिटानिया, ओबेरॉन और मिरांडा को लेकर किया है। वैज्ञानिकों को इन चांद की आंतरिक और बाह्य संरचना का अध्ययन में ये बात पता चली है।

ये अध्ययन साइंस पत्रिका जर्नल ऑफ जियोफिजिकल रिसर्च में प्रकाशित किया गया। वैज्ञानिकों को पता चला कि यूरेनस के एक चंद्रमा की सतह में एक बड़ी जगह खाली से दिखी, जिसमें तरल पदार्थ होने के संकेत मिले। वैज्ञानिकों ने अध्ययन में कहा कि भविष्य में यूरेनस के चंद्रमा की उपसतह महासागर को बनाए रखने में भविष्य में सक्षम नहीं होगी। इसके अलावा साइंटिस्ट्स ने कंप्यूटर मॉडलिंग के जरिए यूरेनस की सतह के नीचे क्लोराइड और अमोनिया के भंडार होने का भी दावा किया।

Recommended Video

      Unilever के Dove और Tresemme ड्राई शैंपू से बढ़ा कैंसर का खतरा | वनइंडिया हिंदी *News

      यह भी पढ़ें: AI Frauds : ठगी और धोखाधड़ी का नया औजार बना आर्टिफिशियल इन्टेलिजेन्स

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+