VIDEO: जिसका करना था शिकार, मादा तेंदुआ उसको कर रही थी दुलार, आखिर में पता चला माजरा?
तेंदुए का एक दिलचस्प वीडियो वायरल हो रहा, जिसमें एक मादा इम्पाला के साथ वो खेलती नजर आ रही। हालांकि बाद में उसका अंजाम बुरा हुआ।

तेंदुआ जंगल के सबसे खतरनाक जानवरों में से एक है, जो झाड़ियों में छिपकर कब हमला बोल दे किसी को नहीं पता। ये रहते तो जमीन पर हैं, लेकिन आसानी से शिकार के लिए ऊंचे पेड़ों पर चढ़ जाते हैं। इनको देखकर ही छोटे जानवर अपना इलाका छोड़ देते हैं, लेकिन अब सोशल मीडिया पर इनसे जुड़ा एक दिलचस्प वीडियो वायरल हो रहा। (वीडियो-नीचे)

कहां का है वीडियो?
ये मामला साउथ अफ्रीका के मालामाला गेम रिजर्व का है। वहां की एक मादा तेंदुए का वीडियो वायरल हो रहा, जो इम्पाला के बच्चे के साथ खेलती नजर आ रही है। आमतौर पर इम्पाला तेंदुओं का प्रमुख शिकार होते हैं। अगर उनके बच्चे मिल जाए, तो तेंदुए उन्हें और तेजी से मारते हैं, क्योंकि उनमें उनकी ज्यादा ताकत नहीं लगती है।

बच्चे के पास लेकर गई
लोग इस वीडियो के शुरुआती हिस्से को देखकर काफी हैरान थे, लेकिन जब पूरा वीडियो दिखा, तो सारी गुत्थी सुलझ गई। दरअसल मादा तेंदुआ शिकार को निकली थी। तभी उसको झाड़ियों में इम्पाला का बच्चा मिल गया। उसने उसे मारा नहीं बल्कि उसको अपने बच्चे के पास लेकर आई, जो अभी शिकार करना सीख रहा था।

नहीं हुआ कामयाब
उसका बच्चा शिकार पकड़ने की कोशिश करने लगा और लोगों को लगा कि वो उसके साथ खेल रहा, जबकि सच्चाई ये थी कि मादा ने अपने बच्चे को शिकार करने और उसे खाने के लिए वो इम्पाला दिया था। काफी देर तक बच्चे ने कोशिश की, लेकिन वो कामयाब नहीं हुए।

मां को आया गुस्सा
मादा को शावक की हरकत देख गुस्सा आ रहा था। वो लगातार गुर्रा रही थी, लेकिन शावक उसकी गर्दन नहीं दबा पाया। कुछ देर तक असफल रहने के बाद वो उसे झाड़ियों के पास ले गया। उसने अपने पंजे से इम्पाला को दबाया और फिर उसकी गर्दन पर जबरदस्त वार किया। कुछ ही देर में इम्पाला के बच्चे ने दम तोड़ दिया। इसके बाद तेंदुए के परिवार ने उसे खा डाला।

मिला जिंदगी का बड़ा सबक
वीडियो को फिल्माने वाले 34 वर्षीय फील्ड गाइड माइकल बोट्स ने बताया कि मादा तेंदुए एक वक्त के बाद अपने बच्चों को ट्रेनिंग देना शुरू कर देती हैं, लेकिन ऐसी ट्रेनिंग बहुत कम ही देखने को मिलती है। वो सौभाग्यशाली थे, जो उनको ये नजारा देखने को मिला। काफी मेहनत के बाद छोटे तेंदुए ने उसको मार गिराया। ये उसकी जिंदगी का बड़ा सबक था, जो हमेशा काम आएगा।












Click it and Unblock the Notifications