बाबा वेंगा ने दशकों पहले ही कर दी थी रूस-यूक्रेन युद्ध की भविष्यवाणी, कहा था- पुतिन की महिमा.....

नई दिल्ली, 27 फरवरी: रूस और यूक्रेन में युद्ध जारी है, जिसमें अब तक हजारों लोगों की जान गई। नाटो के सदस्य देशों ने भी यूक्रेन को हथियार भेजने शुरू कर दिए हैं। बहुत से एक्सपर्ट इस लड़ाई को तीसरे विश्वयुद्ध का आगाज मान रहे, हालांकि दोनों देश अब बातचीत के लिए धीरे-धीरे राजी हो रहे हैं। इस बीच सोशल मीडिया पर बाबा वेंगा की खूब चर्चा हो रही, जिन्होंने दशकों पहले इस युद्ध की भविष्यवाणी कर दी थी।

1996 में हुआ था निधन

1996 में हुआ था निधन

बाबा वेंगा बुल्गारिया के रहने वाले थे। कहते हैं कि एक तूफान में उनकी दोनों आंखों की रोशनी चली गई थी। इसके बाद ईश्वर से उन्हें वारदान मिला, जिसमें वो भविष्य में होने वाली घटनाओं को महसूस कर सकते थे। 1996 में उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया, लेकिन उनकी भविष्यवाणियां आज तक सही हो रही हैं। उन्होंने 9/11 के आतंकी हमलों, ब्रेक्सिट, सोवियत संघ आदि के बारे में जो बातें कही थीं, वो सब सच हुईं।

रूस दुनिया पर करेगा राज?

रूस दुनिया पर करेगा राज?

मौजूदा हालात के बारे में भी बाबा वंगा ने पहले भविष्यवाणी कर दी थी। उस दौरान उन्होंने लेखक वैलेन्टिन सिदोरोव से कहा था कि 2022 में रूस दुनिया का बादशाह बनेगा, जबकि यूरोप एक बंजर भूमि की तरह हो जाएगा। आगे उन्होंने कहा था कि "सभी बर्फ जैसे पिघल जाएंगे, केवल एक ही अछूता रहेगा- व्लादिमीर की महिमा, रूस की महिमा"। उनके अनुयायियों के मुताबिक बाबा का कहने का मतलब था कि रूस सबको रास्ते से हटा देगा और दुनिया पर राज करेगा।

Recommended Video

    Russia Ukraine War: रूस-यूक्रेन युद्ध पर Baba Vanga की भविष्यवाणी सच साबित हो गई! | वनइंडिया हिंदी
    5079 तक की भविष्यवाणियां

    5079 तक की भविष्यवाणियां

    बाबा वेंगा ने अपने जीवन में 5079 तक की कई भविष्यवाणियां की हैं। उनका मानना है कि 5079 के बाद दुनिया तबाह हो जाएगी। खास बात ये है कि बाबा वेंगा ने अपनी भविष्यवाणियों को खुद से कहीं नहीं लिखा। उन्होंने इसे बस अपने अनुयायियों को बताई थीं, जो हर साल की शुरुआत में उसे दुनिया के सामने लाते रहते हैं।

    ये हैं अन्य भविष्यवाणियां

    ये हैं अन्य भविष्यवाणियां

    बाबा वेंगा की भविष्यवाणी के मुताबिक 2022 में कई एशियाई देश और ऑस्ट्रेलिया बाढ़ से प्रभावित हो सकते हैं। इसके अलावा 2022 में दुनिया में पानी का संकट गहराने वाला है क्योंकि कई नदियों का पानी प्रदूषित हो जाएगा। साथ ही कई झीलों और तलाबों को भी नुकसान पहुंचेगा। भविष्यवाणी में आगे कहा गया कि 2022 में ग्लोबल वॉर्मिंग काफी बढ़ेगी। जिसका सबसे ज्यादा असर भारत में पड़ेगा और जहां पर पारा 50 डिग्री सेल्सियस के पार जाएगा।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+