कानसास घटना के बाद अमेरिका में भारतीयों की क्या करें क्या न करें लिस्ट
कानसास में हैदराबाद के टेकी की हत्या के बाद अमेरिका में बसे भारतीयों में बढ़ा डर। हिंदी समेत भारतीय भाषाओं का प्रयोग करने से बच रहे हैं भारतीय।
वॉशिंगटन। पिछले दिनों कानसास में जो कुछ भी हुआ है उसके बाद अमेरिका में बसे भारतीयों मे एक अजीब सा डर महसूस किया जा रहा है। यहां पर हैदराबाद टेकी श्रीनिवास कुचीभोतला की हत्या के बाद से एक बड़े वर्ग में डर मौजूद है। अमेरिका में बसे भारतीय अब आपस में लोगों को सलाह दे रहे हैं कि उन्हें क्या करना चाहिए और क्या नहीं।

सोशल मीडिया पर सलाह
सोशल मीडिया ग्रुप्स पर जो सलाह अपने साथ भारतीयों को दी जा रही है उसमें सबसे आगे है हिंदी और दूसरी भारतीय भाषाओं में बात करने से बचने की सलाह सबसे ऊपर है। सोशल मीडिया पर भारतीयों को सलाह दी जा रही है कि अगर वे भारतीय भाषाओं का प्रयोग करेंगे तो वे किसी बड़ी मुश्किल में पड़ सकते हैं। अमेरिका में रह रहे भारतीयों खासकर के तेलगु भाषी लोगों में एडम पुरिंटन जैसे मानसिक विक्षिप्त लोगों के लिए डर बढ़ गया है। कानसास में जहां श्रीनिवास की मृत्यु हो गई तो वहीं उनके दोस्त आलोक रेड्डी मदासान्नी घायल हो गए थे। यह घटना 22 फरवरी को हुई थी। तेलंगाना अमेरिकन तेलगु एसोसिएशन (टाटा) की ओर से एक लिस्ट दी गई है जिसमें भारतीयों को क्या करना है और क्या नहीं इसकी सलाह दी गई है। तेलगु एनआरआई कैलिफोर्निया, वॉशिंगटन डीसी और न्यूयॉर्क में बसे हैं और हैरानी की बात है कि वह कानसास जैसी घटनाओं को लेकर ज्यादा चिंता नहीं कर रहे हैं।
क्या करें और क्या न करें
- सार्वजनिक स्थानों पर दूसरों के साथ बहस से बचें।
- भले ही कोई आपको कितना भी उकसाए, आप उसका विरोध करने से बचे और उस जगह से तुरंत चले जाएं।
- अपनी मातृभाषा में बात करने से गलत संदेश जा सकता है इसलिए सार्वजनिक स्थानों पर उसक प्रयोग से बचें।
- सूनसान जगहों पर अकेले जाने बचें क्योंकि इन जगहों पर अक्सर लोगों को निशाना बनाया जा सकता है।
- आपातकाल की स्थिति में 911 पर कॉल जरूर करें। इस स्थिति में अधिकारी आपकी मदद कर सकते हैं।
- अपनी आसपास के माहौल को लेकर अलर्ट रहें और अगर कुछ संदिग्ध दिखे तो इसके बारे में जरूर बताएं।












Click it and Unblock the Notifications