भारत के खिलाफ बैकफुट पर जस्टिन ट्रूडो सरकार, कनाडा में उतारे जा रहे खालिस्तान के भड़काऊ पोस्टर

India Canada News: भारत-कनाडा तनाव के बीच अधिकारियों ने कट्टरपंथी गुरुद्वारे से उन सभी विवादास्पद बैनरों को तुरंत हटाने के लिए कहा है, जिनमें 3 भारतीय राजनयिकों की हत्या और खालिस्तानी आतंकवादियों का महिमामंडन करने का आह्वान किया गया है।

बताते चलें कि खालिस्तानी अलगाववादी हरदीप सिंह निज्जर की मौत को लेकर भारत और कनाडा के संबंधों में कड़वाहट आ गई है।

India Canada relation

18 जून को हुई गोलीबारी
खालिस्तानी आंदोलन के समर्थक निज्जर की ब्रिटिश कोलंबिया के सरे के एक गुरुद्वारे के बाहर इस साल 18 जून को अज्ञात बंदूकधारियों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। भारत सरकार ने अहम घोषणा करते हुए भारतीय मूल के कनाडाई नागरिक निज्जर को आतंकवादी घोषित कर दिया था।

अब अधिकारियों ने सभी विवादास्पद बैनरों को हटाने का निर्देश दिया है

यहां देखें वीडियो...

आरोप-प्रत्यारोपों का दौर शुरू
बताते चलें कि कनाडा और भारत के बीच शुरू हुआ विवाद खत्म होने का नाम ही नहीं ले रहा है। दोनों देश लगातार एक-दूसरे के खिलाफ बयानबाजी कर रहे हैं। कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो भी लगातार भारत को लेकर कुछ न कुछ बोल ही रहे हैं। दूसरी तरफ भारत ने इन सभी आरोपों को खारिज किया और कहा कि कनाडा आतंकियों के प्रत्यर्पण में मदद नहीं कर रहा है।

विवाद की शुरुआत की बात की जाए तो ये 18 सितंबर की सुबह शुरू हुआ। कनाडा के पीएम जस्टिन ट्रूडो ने संसद में बयान में कहा कि खालिस्तानी हरदीप सिंह निज्जर के पीछे भारत का हाथ भी हो सकता है। उन्होंने अपने बयान में आगे कहा कि कनाडा की एजेंसियों ने इस बात का पता लगाया है।

इन आरोपों के बाद ही भारतीय राजनयिक पवन कुमार राय को निष्कासित कर दिया गया। इसके बाद भारत ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कनाडा के आरोपों को बेतुका बताया और बयान जारी कर रहा कि इन आरोपों का दूर दूर तक कोई आधार नहीं है। ये आरोप खालिस्तानी आतंकियों से ध्यान हटाने के लिए लगाए जा रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+