वैक्सीन नहीं लेने वालों को मिलेगी सजा, इस देश में घर से बाहर निकलने पर लगेगा प्रतिबंध!

ऑस्ट्रिया की लगभग 65 प्रतिशत आबादी को कोविड-19 के खिलाफ पूरी तरह से टीका लगाया जा चुका है, जो पश्चिमी यूरोप में सबसे कम दरों में से एक है।

विएना, नवंबर 13: कोरोना वायरस वैक्सीन नहीं लेने वाले लोगों के खिलाफ कई देशों में अब सजा का प्रावधान किया जा रहा है और कई देशों में लॉकडाउन लगाने का फैसला किया जा रहा है। ऑस्ट्रिया सरकार की तरफ से कहा गया है कि, बहुत जल्द देश के अंदर उन लोगों के घर से बाहर निकलने पर पाबंदी लगाई जा सकती है, जिन लोगों ने कोरोना वायरस वैक्सीन नहीं लिया है।

वैक्सीन नहीं लेने वालों को सजा

वैक्सीन नहीं लेने वालों को सजा

ऑस्ट्रिया के चांसलर अलेक्जेंडर शैलेनबर्ग ने शुक्रवार को कहा कि, ऑस्ट्रिया की सरकार रविवार को उन लोगों पर लॉकडाउन लगाने का फैसला कर सकती है, जिन्हें कोरोनोवायरस के खिलाफ पूरी तरह से टीका नहीं लगाया गया है। ऑस्ट्रिया सरकार का कहना है कि, देश के अंदर कोरोना वायरस के मामले रिकॉर्ड स्तर पर बढ़ रहे हैं और इसके लिए वो लोग जिम्मेदार हैं, जिन लोगों ने अब तक कोरोना वायरस का टीका नहीं लगाया है, लिहाजा ऐसे लोगों के खिलाफ एक्शन लेने की जरूरत है। हालांकि, ऑस्ट्रिया के चांसलर स्कैलेनबर्ग ने यह नहीं बताया कि, लॉकडाउन कब से प्रभावी होगा, लेकिन संक्रमण की इस लहर से सबसे ज्यादा प्रभावित दो प्रांत, ऊपरी ऑस्ट्रिया और साल्जबर्ग को संक्रमण से बचाने के लिए उपाए पेश किया जाएगा।

65% जनता वैक्सीनेटेड

65% जनता वैक्सीनेटेड

ऑस्ट्रिया की लगभग 65 प्रतिशत आबादी को कोविड-19 के खिलाफ पूरी तरह से टीका लगाया जा चुका है, जो पश्चिमी यूरोप में सबसे कम दरों में से एक है। रिपोर्ट के मुताबिक, ऑस्ट्रिया में ऐसे लोगों की भरमार है, जो कोरोना वायरस टीकों को लेकर आशंका जता रहे हैं और टीका नहीं ले रहे हैं। जिसको लेकर देश की संसद में तीसरी सबसे बड़ी धुर दक्षिणपंथी फ्रीडम पार्टी ने वैक्सीन नहीं लेने वाले लोगों के लिए 'लॉकडाउन' का प्रस्ताव दिया है। चांसलर अलेक्जेंडर शैलेनबर्ग ने कहा कि, ''हमारा उद्येश्य बहुत साफ है कि हमने कोरोना वायरस का टीका नहीं लेने वालों के लिए लॉकडाउन लगाने की हरी झंडी इस रविवार को दे दी है''। हालांकि, उन्होंने ये नहीं बताया है कि, लॉकडाउन प्रभावी कब से हो रहा है।

Recommended Video

    Fact Check: Corona Vaccine धोखाधड़ी मामले में Pfizer के CEO गिरफ्तार ? | वनइंडिया हिंदी
    पूरे देश में होगा फैसला प्रभावी

    पूरे देश में होगा फैसला प्रभावी

    ऑस्ट्रिया की चांसलर अलेक्जेंडर शैलेनबर्ग ने कहा कि, ''मुझे नहीं लगता है कि इंतजार करना समझदारी है... हम अभी यह कदम उठाएंगे और मेरी इच्छा है कि हम रविवार को और राष्ट्रीय स्तर पर सभी नौ प्रांतों के लिए यह कदम उठाएं।" शालेनबर्ग ने गुरुवार को कहा कि, अशिक्षित लोगों को उसी तरह के प्रतिबंध का सामना करना पड़ेगा, जैसा पूरे देश में पिछले साल तीन लॉकडाउन में हुआ था। शालेनबर्ग ने कहा कि, उन लोगों के खिलाफ एक्शन नहीं लिया जाना चाहिए, जिन लोगों ने वैक्सीन की खुराक ले ली है। वहीं, देश के स्वास्थ्य मंत्री वोल्फगैंग म्यूकस्टीन ने कहा कि, देश में स्वास्थ्य कर्मियों के लिए टीका लगवाना अनिवार्य है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+