एडल्ट फिल्मों की स्टार बन गई ऑस्ट्रेलिया की सुपरकार ड्राइवर Renne Gracie, जानिए क्यों लिया ये फैसला

नई दिल्ली। अपने करियर में बदलाव करना कोई बड़ी बात नहीं है लेकिन ऑस्ट्रेलिया की एक पूर्व सुपरकार ड्राइवर और रेसर रेनी ग्रेसी ने जो किया ऐसा बहुत कम सुनने को मिलता है। ट्रैक पर हवा से बातें करने वाली रेनी ग्रेसी ने अब एडल्ट इंडस्ट्री यानी पॉर्न की दुनिया में कदम रख दिया है। अब वह रेसिंग छोड़ एडल्ट फिल्मों में काम कर रही हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक रेनी ग्रेसी का इतना बड़ा फैसला लेने के पीछे पैसों की तंगी बताई जा रही है। उन्होंने एक इंटरव्यू में कहा, रेसिंग में गरीबी की हालत हो गई थी, वहां पैसा नहीं था।

रेसिंग छोड़ एडल्ट इंडस्ट्री की तरफ बढ़ाया कदम

रेसिंग छोड़ एडल्ट इंडस्ट्री की तरफ बढ़ाया कदम

रेनी ग्रेसी इन दिनों सोशल मीडिया और गूगल पर खूब सर्च की जा रही हैं, रेसिंग छोड़ एडल्ट फिल्मों में काम करने के चलते अब लोग उनके बारे में और जानना चाहते हैं। रेनी ग्रेसी ने बताया कि अब मैं इस लाइन में आकर खुश हूं, यहां नाम, दाम और काम तीनों हैं। बता दें कि 25 वर्षीय रेनी ने एडल्ट इंडस्ट्री में कदम रखते ही फेमस हो गई हैं, उनके कई वीडियो को मिलियन में व्यूज मिल चुके हैं। उन्होंने अपने रेसिंग करियर की शुरुआत तब की थी कि जब वो महज 14 साल की थीं।

मेरे जीवन का सबसे बेहतरीन फैसला: रेनी

मेरे जीवन का सबसे बेहतरीन फैसला: रेनी

बचपन से ही मोटरस्पोर्ट्स में करियर बनाने की इच्छा रखने वालीं रेनी ग्रेसी को जल्दी ही पता चल गया कि इसमें ज्यादा पैसा नहीं है। उन्होंने आर्थिक तंगी के कारण जल्द ही इस अपना प्रोफेशन बदल लिया। पिछले हफ्ते उन्होंने एक इंटरव्यू में कहा कि ये मेरे जीवन का सबसे बेहतरीन फैसला था। इसने मेरी लाइफस्टाइल ही बदल दी है। रेनी ने बताया कि उनके इस काम में घर वालों का भी समर्थन मिला है, रेनी ने कहा, मेरे पिता को मुझपर गर्व है।

घरवालों का मिला सपोर्ट

घरवालों का मिला सपोर्ट

रेनी ग्रेसी ने बताया कि अब वह पूरे घर की आर्थिक रूप से मदद कर पा रही हैं, लेकिन पहले ऐसा नहीं था, उन्हें कुछ रुपये खर्च करने के लिए भी सोचना पड़ता था। उन्होंने कहा, पैसों की कमी के चलते मुझे मोटरस्पोर्ट छोड़ना पड़ा। रेसिंग में पैसे नहीं थे और परिवार के लिए दिक्कतें आ रही थी, इसलिए मैंने यह फैसला लिया। रेनी ने बताया कि उन्होंने सुपर2सीजन में 17 रेस में भाग लिया और सिर्फ एक रेस में बाहर हुई।

रेसर के तौर पर भी कमाया नाम

रेसर के तौर पर भी कमाया नाम

रेसर के तौर पर भी रेनी ग्रेसी ने काफी नाम कमाया है, उन्होंने स्विस ड्राइवर सिमोन डे सिल्वेस्त्रो के साथ पार्टनरशिप की थी। रेनी का कहना है कि उन्होंने भले ही ट्रैक पर रेसिंग छोड़ दी है लेकिन अब वह दूसरी इंडस्ट्री में रेसिंग करने के लिए उतर चुकी है। उन्होंने कहा, एडल्ट फिल्मों से अच्छा नाम भी मिलेगा और अच्छे पैसे भी कमाने को मिलेगा। रेनी ने कहा, रेसिंग की दुनिया में सीजनल पैसे मिलते थे, यानी जब रेस होगी तभी कुछ पैसे हाथ में आएंगे।

कितना कमा लेती हैं रेनी ग्रेसी?

कितना कमा लेती हैं रेनी ग्रेसी?

रेनी ने आगे कहा, पॉर्न इंडस्ट्री में अब मैं हर हफ्ते 25 हजार डॉलर (18.88 लाख भारतीय रुपया) तक कमा लेती हूं। मैं अभी और लंबे समय तक रेसिंग करना चाहती थी लेकिन 2017 में मुझे ड्रैगन रेसिंग से पांच राउंड के बाद हटा दिया गया। इस घटना ने रेसिंग के प्रति मेरा मन बदल दिया और तब मैंने अपना करियर बदलने के बारे में सोचा। बता दें कि रेनी की अपनी खुद की वेबसाइट भी है जहां वह तस्वीरों और वीडियो के बदले पैसे चार्ज करती हैं।

अपने काम से बहुत खुश हैं रेनी

अपने काम से बहुत खुश हैं रेनी

इस समय रेनी एडल्ट फिल्मों और अपनी वेबसाइट से जितना कमा रहीं हैं, उससे वह बहुत खुश हैं। वह कहती हैं कि अब मैं हर वो समान खरीद सकती हूं जो मुझे चाहिए। उन्होंने कहा, जब मैं इस इंडस्ट्री में आई तो मुझमें थोड़ी हिचक थी लेकिन जब मैंने अपने पहले हफ्ते में 18.88 लाख रुपये कमाए तो मुझे लगा इस काम में नाम भी है और पैसा भी। इसके बाद मैंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा।

यह भी पढ़ें: आसमान में दिखा खौफनाक मंजर, लैंडिंग से ठीक पहले प्लेन पर गिरी बिजली, फिर...देखें ये शॉकिंग Video

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+