हेलिकाॅप्टर सड़क पर चला शराब पीने पहुंचा पब, कोर्ट ने लगाया दो लाख का जुर्माना

मेलबर्न। इंसान अपने शौक के लिए क्या कुछ नहीं कर गुजरता। आॅस्ट्रेलिया के एक शख्स ने एक अनोखे अंदाज में अपने शराब के शौक को पूरा करने की कोशिश की। शराब की तलब के चलते एंटनी फिलिप वाइटवे नामक व्यक्ति अपने प्राइवेट हैलिकाॅप्टर को सड़क पर चलाकर पब पहुंच गया। हेलिकोप्टर को सड़क पर चलता देख लोग हैरत में पड़ गए। मगर शराब के शौकीन फिलिप किसी की परवाह किए बिना हेलिकाॅप्टर पार्किंग में पार्क कर शराब पीने पब के अंदर चला गया। मगर अपने इस शौक को पूरा करने की उसे भारी कीमत भी चुकानी पड़ी। कोर्ट ने फिलिप पर लाख रुपए का जुर्माना डाला।

Australian Man in pub

दूसरी तरफ जब फिलिप ने पब के पार्किंग एरिया में अपना हेलिकॉप्टर खड़ा किया तो वहां मौजूद लोग हैरान हो गए। हेलिकॉप्टर में पंखे नहीं थे। लोगों ने फिलिप की इस हरकत पर आपत्ति जताई और पुलिस को फोन कर दिया। पुलिस मौके पर पहुंची और पब के अंदर से फिलिप को पकड़ लिया। उन्होंने हेलिकॉप्टर से संबंधित कुछ सवाल किए।

पूछताछ में पता तला कि फिलिप के पास हेलिकॉप्टर चलाने का लाइसेंस भी नहीं था। इतना ही नहीं, उन्होंने हेलिकॉप्टर के इंजन को वह बहुत ही खतरनाक तरीके से चला रखा था, जिससे इसके फटना का खतरा था। अगर ऐसा होता तो कई लोगों की जानें जा सकती थीं।

पुलिस ने फिलिप को कोर्ट में पेश किया, जहां उसे 2 लाख 64 हजार रुपये का जुर्माना दिए जाने का आदेश दिया गया। उसका कहना है कि वह अब कभी भी ऐसी हरकत नहीं करेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+