जिस लापता एक्ट्रेस को खोजने के लिए फैन्स ने हिला दिया पूरा सोशल मीडिया, वो मिली जेल में
नई दिल्ली, 20 अगस्त: ऑस्ट्रेलियन एक्ट्रेस लौरा मैकेलक कुछ दिनों पहले अमेरिका के कैलिफोर्निया के एक रेस्टोरेंट में खाना खाने गई थीं। वहां से अचानक वो गायब हो गईं, जिसके बाद से उनके फैन्स परेशान थे। फिर युद्धस्तर पर उनकी खोज शुरू हुई और सोशल मीडिया पर लगातार कैंपेन चलाए जाने लगे। लोगों को लग रहा था कि उनके साथ कोई अनहोनी हो गई है, लेकिन अब वो ऐसी जगह पर मिलीं, जिसका किसी को अंदाजा नहीं था।

ऑनलाइन मिला था शख्स
दरअसल 12 अगस्त को लौरा कैलिफोर्निया में एक शख्स के साथ डेट पर गई थीं। दोनों खाना खाने एक रेस्टोरेंट गए, इसके बाद उनका कोई पता नहीं चला। ऐसे में उनके करीबी और फैन्स परेशान हो गए। फिर खबर आई कि जिस शख्स के साथ वो डेट पर गई थीं, वो उनको ऑनलाइन मिला था। इस वजह से सभी की चिंता और ज्यादा बढ़ गई। जिस पर उनकी खोज के लिए सोशल मीडिया का सहारा लिया गया।

जेल में थीं बंद
अब लौरा कैलिफोर्निया की एक जेल में मिली हैं। जैसे ही ये खबर मीडिया में सामने आई उनके फैन्स के होश उड़ गए। साथ ही ये सवाल खड़ा हो गया कि आखिर वो डेट से सीधे जेल में कैसे पहुंच गईं? दरअसल लौरा का रेस्टोरेंट में विवाद हो गया था, इस वजह से उनको गिरफ्तार किया गया। इसकी खबर बहुत कम ही लोगों को थी, जिस वजह से ये बात बाहर नहीं आ पाई।

पुलिसकर्मी को मारी लात
सैंटा मोनिका पुलिस के मुताबिक रेस्टोरेंट में किसी दूसरे कस्टमर के साथ लौरा का विवाद हो गया था, जिस पर उन्होंने कस्टमर और उसके दो साल के बच्चे पर कोल्डड्रिंक फेंक दी। इसके बाद रेस्टोरेंट के मालिक ने पुलिस बुला ली, जब पुलिसकर्मी उन्हें पुलिस स्टेशन ले जाने लगे, तो उन्होंने उनके साथ भी बदतमीजी की। बाद में उन्होंने पुलिसकर्मी को लात मारी, जिस वजह से उनको जेल भेजना पड़ा। अब उनके खिलाफ मुकदमा चल रहा है। वहीं अपनी फेवरेट एक्ट्रेस की ये हालत देख उनके फैन्स हैरान हैं।












Click it and Unblock the Notifications