ऑस्ट्रेलिया के आकाश को आग के गोले ने किया रोशन! कोई बोला उल्कापिंड तो कोई बता रहा धूमकेतु
ऑस्ट्रेलिया में रात 9.22 बजे एक घटना घटित हुई। पूर्वोत्तर ऑस्ट्रेलिया के निवासियों ने आसमान में आग के गोले जैसी किसी चीज को देखा। क्वींसलैंड के केर्न्स हवाई अड्डे पर इसका वीडियो रिकॉर्ड किया गया।

ऑस्ट्रेलिया में आग के गोले जैसा उल्का रात के आसमान को रोशन करता नजर आया। जैसे कोई तेज रोशनी आकाश को चीरती जा रही हो। इसको देखते ही सभी दंग रह गए। हालांकि, अभी तक इस बा की पुष्टि नहीं हो सकी है कि यह कोई उल्का पिंड या धूमकेतु था या कुछ और। पूरा दृश्य सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया, जो अब वायरल हो रहा है।
दरअसल, मामला ऑस्ट्रेलिया में रात 9.22 बजे घटित हुई। मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक, शनिवार को पूर्वोत्तर ऑस्ट्रेलिया के निवासियों ने आसमान में आग के गोले जैसी किसी चीज को देखा। क्वींसलैंड के केर्न्स हवाई अड्डे पर इसका वीडियो रिकॉर्ड किया गया। यह घटना राज्य के सुदूर पश्चिम में बारकाल्डाइन से लेकर उत्तर में कुकटाउन तक फैले कई उपनगरों में देखी गई।
कई उपनगरों में लोगों ने देखा
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, यह घटना ऑस्ट्रेलिया में रात 9.22 बजे हुई और राज्य के सुदूर पश्चिम में बारकाल्डाइन से लेकर उत्तर में कुकटाउन तक फैले कई उपनगरों में देखी गई। केर्न्स से लगभग 500 किमी पश्चिम में क्रॉयडन के छोटे से शहर के निवासियों ने सोशल मीडिया पर कहा कि उन्होंने भी एक विस्फोट महसूस किया था और आवाज भी सुनी थी।
खगोलशास्त्री ब्रैड टकर बोले- उल्का थी
वहीं, कर्टिन यूनिवर्सिटी के स्कूल ऑफ अर्थ एंड प्लैनेटरी साइंसेज के प्रोफेसर फिल ब्लैंड की मानें तो क्रॉयडन निवासियों द्वारा महसूस किए गए सोनिक बूम से संकेत मिलता है कि एक उल्कापिंड सिर्फ जलने के बजाय शहर के पास गिरा था। ब्लैंड ने बताया कि ऑब्जेक्ट क्रॉयडन शहर के काफी करीब आ गया होगा।
ऑस्ट्रेलियन ब्रॉडकास्टिंग कॉरपोरेशन (एबीसी) ने खगोलशास्त्री ब्रैड टकर के हवाले से कहा कि वस्तु निश्चित रूप से एक उल्का थी। उन्होंने अनुमान लगाया कि चट्टान का व्यास 1.5 से 3 फीट के बीच होगा और यह 62,000-93,000 मील प्रति घंटे की गति से यात्रा कर रही थी। पिछले हफ्ते, मेन के ऊपर इस बार रात के आकाश को रोशन करते हुए एक और अंतरिक्ष चट्टान को कैमरे में कैद किया गया था। एक मेन पुलिस सार्जेंट के डैशबोर्ड कैमरे ने अधिकारी को यह कहते हुए कैद कर लिया, "हे भगवान!" जैसे स्ट्रीकिंग उल्का आकाश को रोशन करता है ।












Click it and Unblock the Notifications