आस्ट्रेलियाई पीएम मॉरिसन ने दोस्त Modi को दी होली की बधाई, Video में की भारत की तारीफ
कैनबरा। आस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री स्कॉट मॉरिसन ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और आस्ट्रेलिया में रह रहे हिंदू समुदाय को होली की शुभकामनाएं दी हैं। अपने शुभकामना संदेश में मॉरिसन ने पीएम मोदी को अपना अच्छा दोस्त कहा है। वीडियो संदेश में उन्होंने होली की बधाई के साथ ही भारत की क्षमता की तारीफ भी की है।

सिर्फ भारत ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में फैले भारतवंशी होली का त्योहार पूरी धूमधाम से मनाया जाता है। आस्ट्रेलिया में भी बड़ी संख्या में भारतवंशी समुदाय रहता है जिसके चलते यहां भी होली मनाई जाती है। आस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री स्कॉट मॉरिसन ने हिंदू समाज को होली की शुभकामनाएं दी हैं। इसके लिए उन्होंने ट्विटर पर वीडियो शेयर किया है जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की भी टैग किया है।
वीडियो संदेश में कही ये बात
नमस्ते से अपने वीडियो शुरुआत करते हुए मॉरिसन ने सभी को "रंगों के अद्भुत त्योहार' होली की शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि पिछले साल महामारी के कारण होली की जीवंतता और उत्साह फीके पड़ गए थे। मुश्किल दिनों के चलते हमें होली के जश्न को सीमित करना पड़ा था।" उन्होंने आगे कहा "लेकिन इस बार हम भविष्य की ओर अधिक आत्मविश्वास के साथ देख सकते हैं। हमने उस दौर में बड़े बलिदान दिए हैं। हम उन चुनौतियों के प्रति भी सचेत हैं जिनका सामना भारत समेत विश्व भर के देशों को अभी करना पड़ रहा है।"
पीएम मॉरिसन के इस संदेश की खासियत है कि अंग्रेजी में दिए गए इस संदेश के नीचे हिंदी में सब टाइटल्स दिए गए हैं जो यह दर्शाता है कि पीएम मॉरिसन भारत और दुनिया भर में फैले हिंदी भाषी समुदाय तक अपनी बात पहुंचाना चाह रहे हैं।
भारत की तारीफ
अपने संदेश में आस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री ने क्वॉड में भारत की भूमिका और वैक्सीन निर्माण के क्षेत्र में क्षमता को लेकर भारत की सराहना की है। मॉरिसन ने कहा "मैं जोर देकर यह कहना चाहता हूं कि भारत एक महत्वपूर्ण कार्य कर रहा है। चाहे वह क्वाड के हिस्सेदारी के रूप में हो या फिर कोविड-19 के टीकों का विश्व स्तर पर उत्पादन के रूप में हो जिससे पूरी दुनिया को मदद मिल रही है। हम साथ मिलकर आगे बढ़ने का मार्ग प्रशस्त करेंगे।"
प्रधानमंत्री मॉरिसन ने वीडियो संदेश का अंत हिंदी में "होली की शुभकामनाएं" कहकर किया है।












Click it and Unblock the Notifications