चलेगी 'मोदी एक्सप्रेस' ट्रेन, आप भी कर सकते हैं सवारी
नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का क्रेज हर तरफ है। देश हो या विदेश हर जगह मोदी छाए हुए है। उनकी प्रसिद्धि का ही नतीजा है कि अब उनके नाम से ट्रेन शुरु किए जाने की योजना तैयार की गई है।

जी हां मोदी के नाम पर एक ट्रेन चलने वाली है। ट्रेन का नाम है मोदी एक्सप्रेस। खास बात ये कि इस मोदी एक्सप्रेस ट्रेन में कोई भी सफर कर सकते हैं, लेकिन शर्त है कि इस ट्रेन में सवारी करने के लिए आपको ऑस्ट्रेलिया में रहना होगा। दरअसल ये मोदी एक्सप्रेस मेलबर्न से सिडनी के बीच चलेगी। आपको बता दें कि नरेन्द्र मोदी जी-समिट में हिस्सा लेने के लिए 15 नवंबर को ऑस्ट्रेलिया दौरे पर जा रहे है।
मोदी के इस दौरे को लेकर खास उत्साहित ऑस्ट्रोलिया ने यहां रहने वाले भारतीय मूल के लोगों के लिए ये ट्रेन शुरु की है। मोदी के दौरे को लेकर यहां के भारतीय मूल के लोगों के बीच जबरदस्त उत्साह है। मोदी के स्वागत के लिए सिडनी के ऑलफोन्स एरेना में ग्रांड रिसेप्शन रखा गया है। इसके अलावा मेलबर्न के क्रिकेट ग्राउंड पर राजकीय भोज का कार्यक्रम है। इस यात्रा के दौरान मोदी चार दिनों में चार शहरों का दौरा करेंगे। राजीव गांधी आखिरी भारतीय प्रधानमंत्री थे जिन्होंने ऑस्ट्रेलिया का दौरा किया था।












Click it and Unblock the Notifications