दु्र्घटना में हुई मालिक की मौत, 5 घंटे तक मदद का इंतजार करता रहा कुत्ता

नई दिल्ली। दुनिया में कुत्ते से अधिक वफादार जानवर कोई नहीं माना जाता। जब किसी बुरे वक्त में कई अपने साथ छोड़ देते हैं ऐसी स्थितियों में भी कुत्ते अपने मालिक का साथ कभी नहीं छोड़ते। इसका एक और उदाहरण साउथ ईस्ट क्वींसलैंड में देखने को मिला। यहां रविवार को मैककॉय नाम के एक शख्स की तेज रफ्तार बाइक चलाने से हुई दुर्घटना में मौत हो गई। मैककॉय अपने कुत्ते मेजर के साथ जा रहा था जब ये दुर्घटना हुई। दोनों 30 मीटर नीचे खाई में जा गिरे थे।

मदद मिलने तक मैककॉय के ही साथ रहा मेजर

मदद मिलने तक मैककॉय के ही साथ रहा मेजर

मौके पर मदद पहुंचने में पूरे 5 घंटे लग गए थे। इस दौरान मेजर घायल मालिक के पास ही रहा। वह वहां से जरा भी नहीं हिला। हालांकि मैककॉय की बाद में मौत हो गई। वहीं मेजर का पैर टूट गया है। मैककॉय की बहन जैसमीन ने बताया कि मेजर और मैककॉय के बीच का बांड काफी अच्छा था।

कुत्ते ने बचाई बच्चे की जान

कुत्ते ने बचाई बच्चे की जान

थाइलैंड के एक गांव में एक विकलांग कुत्ते ने मासूम की जान बचाकर मिसाल पेश की है। विकलांग होने के बाद भी कुत्ते ने जो समझदारी दिखाई है उसकी चर्चा पूरे थाइलैंड में हो रही है। दरअसल कुत्ते के मालिक ने बताया कि वो लगातार एक जगह पर ही खुदाई कर रहा था। गढ्ढे में दबे बच्चे की रोन की आवाज भी सुनाई दे रही थी। इसके बाद गांव वालों ने बच्चे को जिंदा निकाला लिया। बाद में जब मासूम को बाहर निकाला गया तो पता चला कि इस उसकी ये दुर्दशा किसी और ने नहीं बल्कि उसकी मां ने ही की थी। जो कम उम्र में बिना शादी के मां बन गई थी।

 पिता ने बेटी के लिए दी है कुत्ते को ट्रेनिंग

पिता ने बेटी के लिए दी है कुत्ते को ट्रेनिंग

उत्तर पश्चिमी चीन के घीजो प्रांत में रहने जू लियांग ने अपने कुत्ते फैनटॉन को ऐसी ट्रेनिंग दी है कि वह उसकी बेटी जिन्या तब तक नजर बनाए रहता है जब तक वह अपना होमवर्क पूरा नहीं कर लेती। जिन्या कहती है कि उसे फैनटॉन के साथ रहकर होमवर्क करना अच्छा लगता है। ऐसा लगता है जैसे कोई क्लासमेट साथ में हो।

यह भी पढ़ें- जानिए तमिलनाडु की चिदंबरम लोकसभा सीट के बारे में विस्तार से

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+