अर्जेटीना में उप-राष्ट्रपति की हत्या की कोशिश, हमलावर ने चेहरे पर दागी गोली, लेकिन फंस गया ट्रिगर

रिपोर्ट के मुताबिक, उप-राष्ट्रपति पूरी तरह से ठीक हैं और अब उनकी सुरक्षा काफी ज्यादा बढ़ा दी गई है। वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी को पकड़ लिया गया है।

ब्यूनस आयर्स, सितंबर 02: पिछले महीने जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे की हत्या की घटना से पूरी दुनिया कांप गई थी और अब अर्जेंटीना की उप-राष्ट्रपति की हत्या की कोशिश की गई है। हालांकि, उप-राष्ट्रपति क्रिस्टीना फर्नांडीज का नसीब अच्छा था और हमलावर का बंदूक एनवक्त पर फंस जाने की वजह से गोली मिसफायर हो गया और उनकी जान बच गई, नहीं तो दो महीने में ये दूसरा मौका होता, जब किसी बड़े नेता की हत्या कर दी जाती।

उप-राष्ट्रपति की हत्या की कोशिश

उप-राष्ट्रपति की हत्या की कोशिश

अर्जेंटीना के राष्ट्रपति ने भी उपराष्ट्रपति क्रिस्टीना फर्नांडीज की हत्या करने की कोशिश की पुष्टि की है और कहा है कि, एक शख्स ने अर्जेंटीना की राजनीतिक रूप से शक्तिशाली उपराष्ट्रपति क्रिस्टीना फर्नांडीज को उनके घर के बाहर मारने की कोशिश की, लेकिन हैंडगन मिस हो गई। अधिकारियों ने कहा कि, गुरुवार रात हुई घटना में उप राष्ट्रपति के सुरक्षा अधिकारियों ने उस हमलावर को फौरन पकड़ लिया। उपराष्ट्रपति क्रिस्टीना फर्नांडीज देश की राष्ट्रपति भी रह चुकी हैं और राष्ट्रपति रहने के दौरान उनपर भ्रष्टाचार के कई आरोप भी लग चुके हैं। वहीं, देश के मौजूदा राष्ट्रपति अल्बर्टो फर्नांडीज ने कहा कि, हमलावर ने गोली चलाने की कोशिश की, लेकिन फिस्टल फंसने की वजह से बंदूक से गोली नहीं निकल पाई और उप-राष्ट्रपति बाल-बाल बच गईं। राष्ट्रपति ने घटना के बाद देश को संबोधित करते हुए कहा कि, "एक व्यक्ति ने उनके सिर पर बंदूक तान दी और ट्रिगर दबा दिया, बंदूक में पांच गोलियां थीं, लेकिन ट्रिगर खींचे जाने के बावजूद गोली नहीं चली।"

बिल्कुल ठीक हैं उप-राष्ट्रपति

बिल्कुल ठीक हैं उप-राष्ट्रपति

रिपोर्ट के मुताबिक, उप-राष्ट्रपति पूरी तरह से ठीक हैं और अब उनकी सुरक्षा काफी ज्यादा बढ़ा दी गई है। वारदात को अंजाम देने के दौरान मौके पर मौजूद एक चश्मदीद जीना दे बाई ने एसोसिएटेड प्रेस को बताया कि, उसने "ट्रिगर खींचने की आवाज" सुनी। उसने कहा कि उसे नहीं पता था, कि यह एक हैंडगन थी जब तक कि सुरक्षा कर्मियों ने उसे पकड़ नहीं लिया। राष्ट्रपति फर्नांडीज ने इसे 1983 में एक सैन्य तानाशाही के बाद "लोकतंत्र की बहाली के बाद से सबसे गंभीर घटना" कहा और उन्होंने अर्जेंटीना के राजनेताओं और समाज से गोलीबारी की ऐसी घटनाओं को खारिज करने का आग्रह किया।

भ्रष्टाचार का चल रहा है मामला

भ्रष्टाचार का चल रहा है मामला

उपराष्ट्रपति पर हमला उस वक्त हुआ, जब उनके ऊपर 2007 से 2015 के बीच राष्ट्रपति रहने के दौरान भ्रष्टाचार करने का आरोप को लेकर मुकदमे का सामना कर रीह हैं। हालांकि, वो जोरदार तरीके से अपने ऊपर लगे आरोपों को नकारती आईं हैं और उन्होंने एक बार फिर अपने ऊपर लगे आरोपों को नकारा, जिसके बाद उनके समर्थक उनका समर्थन करने के लिए उनके घर के बाहर जमा हो गये थे और इसी दौरान उनके ऊपर हमला करने की कोशिश की गई। स्थानीय टेलीविजन चैनलों पर प्रसारित वीडियो में उप-राष्ट्रपति फर्नांडीज को समर्थकों से घिरे अपने वाहन से बाहर निकलते हुए दिखाया गया है, जब एक व्यक्ति पिस्तौल लेकर उनकी तरफ बढ़ता हुआ दिखाई दे रहा है। हमलावर सभी लोगों को चकमा देते हुए उप-राष्ट्रपति के बेहद करीब पहुंच जाता है और ट्रिगर दबा देता है, लेकिन किस्मत अच्छी होने की वजह से उपराष्ट्रपति के ऊपर गोली ही नहीं चल पाई।

वीडियो हो रहा है वायरल

सोशल मीडिया पर उपराष्ट्रपति पर हुए इस हमले का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक शख्स को उनके चेहरे पर गोली फायर करते हुए देखा जा रहा है और ट्रिगर दबाने के बाद भी बंदूक से गोली नहीं निकलती है। सुरक्षा मंत्रालय के एक अधिकारी ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि, कथित बंदूकधारी की पहचान ब्राजील के नागरिक फर्नांडो आंद्रे सबाग मोंटिएल के रूप में हुई है। अधिकारी ने कहा कि, उसका कोई आपराधिक रिकॉर्ड नहीं है और जिस पिस्टल का इस्तेमाल हमला करने के लिए किया गया, वो एक .32-कैलिबर बर्सा था। वहीं, राष्ट्रपति ने शुक्रवार को छुट्टी की घोषणा कर दी है और उन्होंने कहा है, कि "अर्जेंटीना के लोग शांति और सद्भाव में, जीवन की रक्षा, लोकतंत्र और हमारे उपराष्ट्रपति के साथ एकजुटता व्यक्त कर रहे हैं।" उपराष्ट्रपति के घर के पास पिछले हफ्ते से ही उनके समर्थक जमा हो रहे हैं, जब पब्लिक प्रॉसीक्यूटर ने कोर्ट में उनके भ्रष्टाचार के लिए 12 साल की सजा और उपराष्ट्रपति के पद से उन्हें बर्खास्त करने की मांग की है। घटना के फौरन बाद, सरकारी अधिकारियों ने इसे हत्या का प्रयास कहा है।

'नफरत से नष्ट हो जाता है समाज'

'नफरत से नष्ट हो जाता है समाज'

अर्जेंटीना के अर्थव्यवस्था मंत्री सर्जियो मस्सा ने कहा कि, "जब विचारों की बहस पर नफरत और हिंसा थोपी जाती है, तो समाज नष्ट हो जाते हैं और आज जैसी स्थिति पैदा होती है। यह एक हत्या का प्रयास था।" कैबिनेट मंत्रियों ने एक समाचार विज्ञप्ति जारी करते हुए कहा कि, वे उपराष्ट्रपति की "हत्या के प्रयास की जोरदार निंदा करते हैं"। उन्होंने कहा कि, "आज रात जो हुआ वह अत्यधिक गंभीरता का विषय है और लोकतंत्र, संस्थानों और कानून के शासन के लिए खतरा है।" वहीं, अर्जेंटीना के पूर्व राष्ट्रपति, जो उप-राष्ट्रपति क्रिस्टीना फर्नांडीज के राजनीतिक विरोधी और एक वामपंथी नेता हैं, उन्होंने ट्वीट करते हुए हमले की निंदा की है। उन्होंने ट्वीट करते हुए घटना को काफी गंभीर बताया है और सुरक्षाबलों से इस चूक को लेकर जवाब मांगा है। हालांकि, विपक्षी रिपब्लिकन प्रपोजल पार्टी की अध्यक्ष पेट्रीसिया बुलरिच ने राष्ट्रपति के एक दिन की छुट्टी की घोषणा को 'आग से खेलना' बताते हुए कहा कि, वो इस घटना की गंभीर जांच कराने के बजाए मीडिया को जुटाने और पब्लिसिटी स्टंट करने में व्यस्त हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+