ईरान में पाकिस्तानी नागरिकों पर अंधाधुंध फायरिंग, 9 लोग मरे, 15 दिनों पहले भी 9 पाक नागरिकों की हुई थी हत्या

पाकिस्तान-ईरानी सीमा से सटे इलाके में एक बार फिर से 9 लोगों के मारे जाने की खबर आ रही है। समाचार एजेंसी रॉयटर्स ने स्थानीय मीडिया के हवाले से बताया कि दक्षिणपूर्वी ईरान में सिस्तान और बलूचिस्तान प्रांत में स्थित सिकरन में पाकिस्तानी लोगों को निशाना बनाकर की गई गोलीबारी में 9 लोग मारे गए हैं।

मेहर न्यूज़ की रिपोर्ट के अनुसार, सिस्तान और बलूचिस्तान प्रांत के डिप्टी गवर्नर अलीरेज़ा मरहमती ने इसकी पुष्टि की है। अलीरेज़ा मरहमती के अनुसार, यह घटना तब हुई जब तीन बंदूकधारियों ने पाकिस्तानी नागरिकों पर गोलीबारी शुरू कर दी। इसमें 3 लोगों के घायल होने की भी खबर है।

Nine Pakistanis killed in shooting in Iran

दुखद घटना की निंदा करते हुए, मरहमती ने पीड़ितों के परिवारों और पाकिस्तानी लोगों के प्रति सहानुभूति व्यक्त की। ईरानी पुलिस बलों को तुरंत घटनास्थल पर भेजा गया लेकिन बंदूकधारी घटना स्थल से भागने में सफल रहे। घटना की विस्तृत जानकारी की जांच की जा रही है

यह पिछले महीने इसी तरह की घटना के बाद हुआ है जिसमें 9 पाकिस्तानी श्रमिकों की जान चली गई थी। इससे पहले 27 जनवरी को सिस्तान-बलूचिस्तान प्रांत में सरवन शहर में एक घर में 9 पाकिस्तानी लोगों की हत्या कर दी गई थी।

इससे कुछ दिन पहले 16 जनवरी की रात ईरान ने पाकिस्तान के बलूचिस्तान में मिसाइल और ड्रोन्स से हमला किया था। जिसके बाद दोनों देशों के संबंधों में तनाव देखने को मिला था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+