अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में विस्फोट, 4 की मौत, 90 घायल
काबुल। अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में सोमवार को हुए धमाके में 4 लोगों की मौत हो गई है जबकि कम से कम 90 लोग घायल हो गए हैं। घायलों में 23 बच्चे भी बताए जा रहे हैं। यह धमाका काबूल में एक परिसर के पास हुआ है। हालांकि इस धमाके की जिम्मेदारी अब तक किसी संगठन ने नहीं ली है। गृह मंत्रालय के प्रवक्ता नजीब दानिश ने बताया कि इस विस्फोट का निशाना ग्रीन विलेज था, जहां कुछ विदेशी कर्मचारी रहते हैं।

बताया जा रहा है कि यह धमाका एक ट्रक में हुआ था। धमाका इतना भयंकर था कि आस पास के लोग इसकी चपेट में आ गए। आनन-फानन में घायलों को नजदीकी के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इसके साथ-साथ आसपास के इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था भी तगड़ी कर दी गई है। बता दें कि काबुल में इस तरह का यह पहला धमाका नहीं है। इससे पहले भी कई खतरनाक धमाके हो चुके हैं।
जब मारे गए थे 29 लोग
अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में दिसंबर महीने में ही बड़ा धमाका हुआ था। यह धमाका काबुल में एक सरकारी भवन में हुआ है,जिसमे 29 लोगों की जान चली गई थी। जानकारी के अनुसार आतंकियों ने एक कार में बम लगाया था और सरकारी बिल्डिंग के पास इसमे धमाका कर दिया। गौर करने वाली बात यह है कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पेंटागन को निर्देश दिया था कि अफगानिस्तान से आधी अमेरिकी सेना को वापस लाने की तैयारी करे, इसके ठीक एक हफ्ते बात यह आतंकी हमला हुआ है।
यह भी पढ़ें- काबुल: सरकारी भवन पर आतंकियों ने किया हमला, 29 लोगों की मौत, 20 घायल












Click it and Unblock the Notifications