शूटआउट से दहला अमेरिका, नेवी यार्ड में फायरिंग से 12 की मौत 14 घायल
वाशिंगटन। 16 तारिख की शाम अमेरिका के लिए हादसों भरा रहा। अमेरिका के नौ सेना यार्ड में कुछ हथियारबंद बदमाशो ने घुसकर फायरिंग कर दी। खबर के मुताबिक इस फायरिंग में तकरीबन 12 लोग मारे गए जबकि करीब 14 लोग इस हमले में घायल हो गए। अचानक हुए इस हमले से लोग संभल नहीं पाए थे।
नेवी से मिली जानकारी के मुताबिक दो बंदूकधारियों ने अमेरिकी नौ सेना के हेडक्वार्टर बिल्डिंग में फायरिंग की। नेवल सी सिस्टम कमांड की हेडक्वार्टर बिल्डिंग में कम से कम तीन शॉट फायर किए गए।वो अंधाधुन फायरिंग करता रहा। फायरिंग में जहां 12 लोग मारे गए वहीं एक हमलावर भी पुलिस की जबानी कार्रवाई का शिकार हो गया।

नेवी यार्ड में हुई इस फायरिंग के बाद अमेरिका में अलर्ट जारी कर दिया गया है। इस फायरिंग के चलते रीगन एयरपोर्ट से कई उड़ाने रद्द कर दी हैं। यूएस पुलिस ने बताया कि हमला दो बंदूकधारियों ने किया था, जिसमें से एक को मार गिराया गया है और दूसरे की तलाश जारी है।
नेवी के आधिकारिक बयान के मुताबिक इस हमले में 12 लोगों की मौत हो गई जबकि 14 लोग घायल हुए हैं। नेवी यार्ड में काम करने वाले लोगों के लिए 'शेल्टर इन प्लेस' ऑर्डर जारी कर दिया गया है। गौरतलब है कि इस नेवी यार्ड के हेडक्वार्टर में लगभग 3 हजार लोग काम करते हैं, जिन पर यूएस के लिए युद्धपोत और लड़ाकू सामान खरीदने की जिम्मेदारी है। अचानक हुए फायरिंग से लोग डरे हुए है।












Click it and Unblock the Notifications