NASA के वैज्ञानिकों ने काटी अंतरिक्ष में मिर्च की पहली फसल, एस्ट्रोनॉट ने अपने लिए बनाई स्पेशल डिश

वाशिंगटन, 31 अक्टूबर। अमेरिकी स्पेस एजेंसी नेशनल एयरोनॉटिक्स एंड स्पेस एडमिनिस्ट्रेशन (नासा) के वैज्ञानिकों ने पहली बार अंतरिक्ष में उगाई गई पहली मिर्च का स्वाद चखा। नासा ने पहले भी कहा था कि स्पेस में किया जा रहा ये प्रयोग अब तक के सबसे जटिल प्रयोगों में से एक रहा। नासा की एस्ट्रोनॉट मेघन मैकआर्थर के सोशल मीडिया अकाउंट पर पहली बार अंतरिक्ष में उगाई गई हरी मिर्च की तस्वीरें पोस्ट की गईं। पोस्ट में उन्होंने लिखा, 'कटाई के बाद हमें लाल और हरी मिर्च का स्वाद चखने को मिला।'

काटी गई स्पेस में उगाई गई मिर्च की फसल

काटी गई स्पेस में उगाई गई मिर्च की फसल

सोसल मीडिया पर वायरल हुई फोटो में देखा जा सकता है कि एस्ट्रोनॉट्स ने अंतरिक्ष में उगाई कई मिर्च से टैकोस बनाया। मेघन मैकआर्थर ने भी अपने ट्वीट में कहा, 'अंतरिक्ष में उगाई गई पहली मिर्च का स्वाद चखने को मिला। फसल कटाई की डेट मिलने के बाद अंत में मैंने फजीता बीफ, रीहाइड्रेटेड टमाटर और आर्टिचोक और हैच चिली से अपना सबसे पसंदीदा टैकोस बनाया।' मेघन मैकआर्थर ने अपने ट्वीट में स्पेस में उगाई गई मिर्च की तस्वीरें भी शेयर की हैं।

एस्ट्रोनॉट ने बनाई ये डिश

एस्ट्रोनॉट ने बनाई ये डिश

आईएसएस रिसर्चर्स के आधिकारिक ट्वीट से भी स्पेस मिर्च की तस्वीर शेयर की गई है। ट्वीट में जानकारी दी गई कि मिर्च की फसल काट ली गई है। ट्वीट में कहा बताया गया, 'काली मिर्च बीनने का आज का दिन मुबारक हो, प्लांट हैबिटेट-04 अध्ययन के एक भाग के रूप में चिली मिर्च की स्टेशन की पहली फसल की कटाई की गई। जो अब तक के सबसे चुनौतीपूर्ण स्टेशन प्लांट प्रयोगों में से एक है।'

अंतरिक्ष में ज्यादा दूर तक यात्रा कर सकेंगे एस्ट्रोनॉट्स

अंतरिक्ष में ज्यादा दूर तक यात्रा कर सकेंगे एस्ट्रोनॉट्स

नासा ने पहले बता चुका है कि मिर्च उगाने का प्रयोग करने का उद्देश्य मंगल ग्रह सहित पृथ्वी की कक्षा से परे की यात्रा के दौरान एस्ट्रोनॉट्स के लिए खाने का इंतजाम करना था, जिससे वह दूर तक तफर कर सकें। यह खोज ऐसे मिशन जो महीनों या वर्षों तक चल सकते हैं, उसके लिए महत्वपूर्ण होगा। नासा ने कहा कि चंद्रमा और विशेष रूप से मंगल ग्रह पर स्पेस यात्रियों के लिए खाने का इंतजाम करना हमारे लिए बड़ी चुनौती है।

इसलिए ये प्रयोग है जरूरी

इसलिए ये प्रयोग है जरूरी

नासा ने कहा कि चालक दल अभी भी पृथ्वी से पैकेज्ड खाद्य पदार्थों पर भरोसा करते हैं, लेकिन चुनौती यह है कि किस तरह पृथ्वी की कक्षा से परे एस्ट्रोनॉट्स के लिए भोजन की आपूर्ति किया जा सके, जिससे वह लंबे समय तक अंतरिक्ष में समय बिता सकें और मंगल ग्रह के लिए नए द्वार खुल सकें। लंबे समय तक संग्रहीत पैकेज्ड खाद्य पदार्थों से भोजन की गुणवत्ता में गिरावट आती है, जिससे विटामिन सी और विटामिन के जैसे प्रमुख पोषक तत्वों की मात्रा कम हो जाती है।

मिर्च कैसे उगाई गई?

मिर्च कैसे उगाई गई?

नासा ने आगे कहा, 'अंतरिक्ष में मिर्च की फसल को इसलिए चुना गया क्योंकि उनमें कई प्रमुख पोषक तत्व होते हैं और वे विटामिन सी का अच्छा स्रोत होते हैं। साथ ही मिर्च किसी भी आहार को स्वादिष्ट बनाता है।' मिर्च उगाने को लेकर नासा ने बताया कि कैनेडी स्पेस सेंटर की एक टीम ने साइंस कैरियर नाम के उपकरण में 48 काली मिर्च के बीजों को साफ किया और लगाया। इस उपकरण में फसल की जड़ों को विकसित करने के लिए उपजाऊ मिट्टी होी है।

यह भी पढ़ें: नासा ने पहली बार जारी की 'Hand Of God' की अद्भुत फोटो, इस वजह से अब हो रहे गायब

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+