सिर्फ 3 मिनट के अंदर हुई ईरान के परमाणु वैज्ञानिक की हत्‍या, रिमोट कंट्रोल्‍ड मशीन गन से मर्डर!

तेहरान। साल 2020 की शुरुआत ईरान में एक हंगामे के साथ हुई और अब इस साल के जाते-जाते यह देश एक बार फिर से खबरों में है। ईरान के टॉप परमाणु वैज्ञानिक मोहसिन फखरीजादेह की हत्‍या कर दी गई है। इस घटना के बाद से ही एक बार फिर ईरानी नेतृत्‍व गुस्‍से में है। अब एक न्‍यूज एजेंसी ने दावा किया है कि तेहरान के पूर्व में फखरीजादेह की हत्‍या रिमोट कंट्रोल्‍ड मशीन गन से कई है। ईरान ने इस घटना के पीछे अमेरिका और इजरायल को जिम्‍मेदार बताया है।

iran.jpg

Recommended Video

    Mohsen Fakhrizadeh: कौन था वो वैज्ञानिक जिसकी हत्या से हिल गया है Iran? | वनइंडिया हिंदी

    हमले के बाद कार में ब्‍लास्‍ट

    ईरान की न्‍यूज एजेंसी फार्स ने रविवार को दावा किया है कि मोहसन फखरीजादेह की हत्‍या रिमोट कंट्रोल्‍ड मशीन गन से की गई थी जिसमें गन के दूसरी कार से ऑपरेट किया जा रहा था। ईरान के सुप्रीम लीडर अयोतल्‍ला खेमनेई ने और दूसरे नेताओं ने फखरीजादेह की हत्‍या का बदला लेने की बात कही है। फखरीजादेह देश के प्रमुख परमाणु वैज्ञानिक थे। फार्स न्‍यूज एजेंसी का कहना है कि फखरीजादेह अपनी पत्‍नी के साथ एक बुलेटप्रूफ कार में सफर कर रहे थे। उनके साथ सुरक्षाकर्मियों की तीन वाहन थे। इसी समय उन्‍हें गाड़ी में गोली लगने की आवाज सुनाई थी और वह कार से बाहर आ गए। फार्स का दावा है कि जैसे ही वह बाहर आए रिमोट कंट्रोल्‍ड मशीन गन ने फायरिंग शुरू कर दी। जिस कार से फायरिंग की जा रही थी वह फखरीजादेह की कार से 150 मीटर यानी दूर थी।

    3 बार मारी गई गोलियां

    फखरीजादेह को कम से कम तीन बार गोलियां मारी गई हैं। उनके बॉडीगार्ड को भी इसमें मार डाला गया है। फायरिंग के तुरंत बाद उस गाड़ी में ब्‍लास्‍ट हो गया जिससे फखरीजादेह पर गोलियां चलाई गईं। फार्स न्‍यूज एजेंसी के मुताबिक पूरे हमले को बस 3 मिनट के अंदर अंजाम दिया गया। यह घटना ऐसे समय में हुई है जब पहले से फारस की खाड़ी में ईरान और अमेरिका के बीच तनाव है। ईरान के मिलिट्री कमांडर ने साफ कर दिया है कि उनका देश इजरायल को पछताने पर मजबूर कर देगा।मोहसिन फखरीजादेह ईरान के रक्षा मंत्रालय में रिसर्च डिपार्टमेंट के मुखिया भी थे। देश के परमाणु प्रोग्राम में उनका काफी योगदान है। उनकी हत्‍या इस्‍लामिक आजाद यूनिवर्सिटी के करीब दमवांद कैंपस के करीब हुई है। यह जगह राजधानी तेहरान से करीब 60 किलोमीटर दूर है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+