आसिफ अली जरदारी बने पाकिस्तान के 14वें राष्ट्रपति, इमरान खान समर्थित SIC कैंडिडेट को मिली मात
पाकिस्तान में आज राष्ट्रपति पद के चुनाव में पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (पीपीपी) के वरिष्ठ नेता आसिफ अली जरदारी ने जीत हासिल की है। जरदारी पाकिस्तान के 14वें राष्ट्रपति बन गए हैं।
पीपीपी और पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (पीएमएल-एन) के नेतृत्व वाली गठबंधन सरकार के संयुक्त उम्मीदवार जरदारी को 255 वोट मिले, जबकि इमरान खान समर्थित सुन्नी इत्तेहाद काउंसिल (एसआईसी) के उम्मीदवार महमूद खान अचकजई को 119 वोट मिले।

68 साल के जरदारी के जीतने की संभावना पहले से ही जताई जा रही थी, क्योंकि राष्ट्रपति के रूप में उनका दोबारा चुना जाना पीपीपी और पीएमएल-एन के बीच नवगठित गठबंधन की शर्तों में से एक था। व्यवसायी से नेता बने जरदारी पाकिस्तान की दिवंगत प्रधानमंत्री बेनजीर भुट्टो के पति हैं और 2008 से 2013 तक राष्ट्रपति रहे।
जानें कहां कितने मिले वोट?
वहीं, पीपीपी के अध्यक्ष बिलावल भुट्टो जरदारी ने अपने पोस्ट में घोषणा की कि राष्ट्रपति चुनाव में, उनकी पार्टी के उम्मीदवार और पिता आसिफ अली जरदारी ने सुन्नी इत्तेहाद काउंसिल (एसआईसी) द्वारा समर्थित उम्मीदवार महमूद खान अचकजई के खिलाफ कुल 411 वोट हासिल किए। वहीं, महमूद खान केवल 181 वोट हासिल करने में सफल रहे।
एक्स पर एक पोस्ट में, पूर्व विदेश मंत्री ने कहा कि जरदारी को नेशनल असेंबली और सीनेट से 255 वोट, सिंध असेंबली से 151, पंजाब में 246, खैबर पख्तूनख्वा में 17 और बलूचिस्तान असेंबली में 47 वोट मिले। नतीजे स्पष्ट रूप से जरदारी के पक्ष में आए, जिसके कारण पंजाब विधानसभा के बाहर पीपीपी कार्यकर्ताओं ने ढोल की थाप पर खुशी का जश्न मनाया।












Click it and Unblock the Notifications