भारत के पड़ोसी देश में मिला एशिया का पहला और दुनिया का दूसरा सबसे ऊंचा पेड़, स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी से भी है लंबा

Asia's tallest tree found in Tibet: दुनिया के दूसरे और एशिया के सबसे ऊंचे पेड़ की तलाश पूरी हो गई है। इस पेड़ की खोज तिब्बत में हुई है, जिसका नाम साइप्रस है। इस पेड़ की ऊंचाई 102.3 मीटर है। यानी पेड़ की ऊंचाई 335 फीट से भी ज्यादा है। वहीं इसका व्यास 9.2 फीट है।

साइप्रस का यह पेड़ तिब्बत के निंगची शहर में यरलुंग त्संग्पो ग्रैंड कैन्यन नेचर रिजर्व में इसी साल मई के महीने में मिला। हालांकि साइप्रस का यह पेड़ किस प्रजाति का है, इसकी फिलहाल कोई जानकारी नहीं है।

cypress tree

स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी से भी है लंबा

चीनी मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक यह पेड़ हिमालयन साइप्रस या फिर तिब्‍बतन साइप्रस में से एक सकता है। बता दें कि पेकिंग यूनिवर्सिटी की रिसर्च टीम ने इस पेड़ का पता लगाया है। इस पेड़ की हाइट स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी से भी ज्‍यादा है। स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी की 93 मीटर ऊंचा है।

जानकारी के अनुसार पेकिंग यूनिवर्सिटी की रिसर्च टीम पिछले एक साल से इस काम में लगी हुई थी, जो मई में जाकर पूरा हुआ। पेड़ की ऊंचाई का पता लगाने के लिए टीम ने ड्रोन, लेजर सहित रडान जैसे उपकरणों को यूज किया था। इसके बाद पेड़ का 3डी मॉडल तैयार किया गया।

एशिया का सबसे ऊंचा पेड़

जिसके बाद पेड़ की ऊंचाई 102.3 मीटर पता लगी। जिसके बाद यह पेड़ एशिया का सबसे ऊंचा पेड़ बन गया। ऐसे में आप जानना चाहेंगे कि दुनिया का पहला सबसे ऊंचा पेड़ कौन सा है। आपको बता दें कि दुनिया का सबसे ऊंचा पेड़ अमेरिका में है। जो कि कैलिफोर्निया के रेडवुड नेशनल पार्क में स्थित है।

अमेरिका में दुनिया का सबसे ऊंचा पेड़

इस पेड़ की ऊंचाई 116 मीटर है, जो कि कोस्‍टल रेडवुड है। दुनिया के सबसे ऊंचे पेड़ की उम्र लगभग 600 से 800 साल के बीच बताई जाती है। इसकी खोज साल 2006 में हुई थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+