US Capitol Siege: मरने से पहले ट्रंप समर्थक महिला का आखिरी ट्वीट, लिखा- हमें कोई नहीं रोक सकता

US Capitol Building Violence: वाशिंगटन डीसी। अमेरिकी कैपिटल बिल्डिंग पर हुई हिंसा में चार लोगों की मौत हुई थी। इसमें डोनाल्ड ट्रम्प समर्थक एक महिला भी शामिल थी जिसे उस समय पुलिस की गोली लगी थी जब प्रदर्शनकारी बैरिकेड को तोड़ने की कोशिश कर रहे थे। महिला ने अपनी मौत के पहले ट्रम्प के समर्थन में लगातार सोशल मीडिया पर सक्रिय थी। उसने जो आखिरी ट्वीट किया था उसमें लिखा था 'कोई भी हमें रोक नहीं सकता।'

पूर्व सैनिक बताई जा रही महिला

पूर्व सैनिक बताई जा रही महिला

महिला की पहचान स्थानीय मीडिया ने एश्ली बबिट के रूप में की है जिसे पूर्व सैनिक बताया जा रहा है। महिला लगातार अपने ट्विटर अकाउंट पर कैपिटल हिंसा के बारे में पोस्ट कर रही थी।

वाशिंगटन डीसी में हिंसा शुरू होने से कुछ घंटे पहले ही महिला ने आखिरी ट्वीट किया था जिसमें लिखा था "कोई भी हमें रोक नहीं सकता... वे कोशिश पर कोशिश कर सकते हैं लेकिन तूफान यहां पर आ चुका है और यह 24 घंटे से भी कम समय में डीसी पर छा जाएगा। अंधेरे से प्रकाश की ओर.. "

Recommended Video

    Capitol Hill Violence: Trump Supporters ने क्यों किया हंगामा, जानिए पूरा अपडेट | वनइंडिया हिंदी
    पुलिस की गोली लगने से हुई थी मौत

    पुलिस की गोली लगने से हुई थी मौत

    कैपिटल हिल पर हिंसा के दौरान 4 लोगों की मौत हुई है जिनमें यह महिला भी शामिल है। इसकी मौत पुलिस की गोली लगने से हुई है जबकि अन्य तीन लोगों की मौत मेडिकल इमरजेंसी के चलते हुई है।

    मेट्रोपोलिटन पुलिस ने महिला की पहचान जाहिर करने से इनकार कर दिया है। पुलिस ने बताया कि परिजनों की तरफ से अभी पुष्टि नहीं की गई है। वहीं स्थानीय मीडिया ने एश्ली बबिट को एक पूर्व सैनिक बताया है जिसने अमेरिकी एयर फोर्स में 14 साल अपनी सेवाएं दी हैं। महिला ने अपने ट्विटर अकाउंट पर भी खुद को पूर्व सैनिक बताया है।

    कैपिटल बिल्डिंग पर भड़की थी हिंसा

    कैपिटल बिल्डिंग पर भड़की थी हिंसा

    अमेरिका की राजधानी वाशिंगटन डीसी में बुधवार (भारत के अनुसार गुरुवार) को उस उस वक्त हिंसा शुरू हो गई थी जब जो बाइडेन को विजेता घोषित करने के लिए कांग्रेस की कार्यवाही चल रही थी। नतीजों को बदलने की मांग कर रहे कैपिटल बिल्डिंग के बाहर खड़े ट्रंप समर्थक भड़क उठे थे और कैबिनेट बिल्डिंग के अंदर घुस गए थे। प्रदर्शनकारी हथियारों से लैस थे। इस दौरान फायरिंग की आवाजें भी सुनी गईं।

    कैपिटल बिल्डिंग में हिंसा के मामले में पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है। अभी तक हिंसा फैलाने के आरोप में 52 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+