लीबिया में शरणार्थी केंद्र पर हवाई हमला, 40 की मौत
नई दिल्ली। लीबिया में मंगलवार को एक हिरासत केंद्र पर हवाई हमला किया गया, जिसमे 40 लोगों के मारे जाने की खबर है। जानकारी के अनुसार इस हवाई हमले में 80 से अधिक लोग घायल हैं। खबर के अनुसार यह हवाई हमला लीबिया के त्रिपोली के तजौरा में हुआ है। जो लोग इस हमले में घायल हुए हैं, उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बता दें कि इस वक्त लीबिया में युद्ध चल रहा है। गौर करने वाली बात है कि लीबिया में सैन्य कमांडर खलीफा हफ्तार की सेना ने त्रिपोली में नए हमलों की धमकी दी थी। लीबिया में दो दिन पहले पांच सैनिकों की हवाई हमले में मौत हो गई थी। हफ्तार के लिबयन नेशनल आर्मी के वायुसेना के कमांडर मोहम्मद मनफोर ने कहा था कि क्षेत्र के लोग इलाके से दूर रहे, सोमवार से बमबारी की जाएगी।













Click it and Unblock the Notifications