इजराइल में हमास के समर्थन आई हॉलीवुड अभिनेत्री, बंधकों का उड़ाया मजाक, पुलिस ने किया गिरफ्तार

इजराइल में एक मशहूर अभिनेत्री को हमास का समर्थन करना भारी पड़ गया है। इजराइल की प्रमुख अरब-इजराइली अभिनेत्री मैसा अब्द एल्हादी को कथित तौर पर हमास का समर्थन करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया है।

द टाइम्स ऑफ इजराइल की रिपोर्ट के मुताबिक मैसा अब्द एल्हादी ने कथित तौर पर इजराइल में हमास आतंकवादी समूह के विनाशकारी हमले का समर्थन किया था। पुलिस ने एल्हादी को आतंकवाद की प्रशंसा और घृणास्पद भाषण के आरोप में गिरफ्तार किया है।

actor Maisa Abd Elhadi detained

अब्द एल्हादी ने इंस्टाग्राम पर हमास द्वारा बंधक बनाए गए 85 वर्षीय याफ़ा अदार की तस्वीरें हंसते हुए इमोजी के साथ साझा की थी। इसके साथ उन्होंने हमास बलों की एक और तस्वीर साझा की थी। अदार 7 अक्टूबर को आतंकवादियों द्वारा पकड़े गए बंधकों में से थे।

इसमें हमास के आतंकी इज़राइल की सुरक्षा बाधा को तोड़ते हुए दिखाई दे रहे हैं। इस पोस्ट में अंग्रेजी में कैप्शन लिखा है- "चलो, बर्लिन के स्टाइल में"... इस पोस्ट का आशय 1989 में बर्लिन की दीवार गिराए जाने से है।

https://www.instagram.com/reel/Cyvx69psG9z/?utm_source=ig_web_copy_link

पुलिस ने अभिनेत्री मैसा अब्देल हादी को बीते सोमवार को हिरासत में लिया। पुलिस के मुताबिक अभिनेत्री ने कई ऐसे बयान दिए हैं जो 7 अक्टूबर को इजराइली नागरिकों के खिलाफ हमास द्वारा की गई हिंसा और तबाही का समर्थन करते हैं, उनके बयान यहूदी नागरिकों के खिलाफ और हमास के समर्थन को दर्शाते हैं। पुलिस ने अपने बयान में कहा है वे नाज़रेथ मजिस्ट्रेट की अदालत में अभिनेत्री की हिरासत बढ़ाने की मांग करेंगे।

सोशल मीडिया पर अब्द एल्हादी के पोस्ट की काफी आलोचना हो रही है। एक यूजर्स ने लिखा है- "मुझे आप पर शर्म आती है। तुम्हें अपने आप को शर्म आनी चाहिए। आप नाजरेथ में रहते हैं, हमारे टीवी शो और फिल्मों में अभिनय करते हैं और अभिनय करते हैं, और फिर हमारी पीठ में छुरा घोंपते हैं।

अब्द एल्हादी कई इज़राइली शो में काम कर चुकी हैं। इसके अलावा वह ब्रैड पिट की प्रसिद्ध हॉलीवुड फिल्म "वर्ल्ड वॉर ज़ेड" में काम कर चुकी है। हाल में ही एल्हादी ने चर्चित ब्रिटिश श्रृंखला "बगदाद सेंट्रल" में भी अभिनय किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+