सड़क हादसे में शख्स की होने वाली थी 'मौत', कलाई पर बंधी घड़ी ने ऐसे लौटाईं सांसें
कैलिफोर्निया, 03 फरवरी: कभी-कभी जिंदगी और मौत के बीच सिर्फ कुछ ही मिनटों का फासला होता है। ऐसे में दवा या फिर इलाज अगर वक्त रहते मिल जाता है तो किसी भी व्यक्ति को बचाया जा सकता है। यही वजह है कि एप्पल वॉच जैसी टेक्नोलॉजी इतनी कारगार साबित होती जा रही है, जिसकी मदद से ऐसे लोगों की हेल्प की जा रही है, जो शायद खुद की मदद करने में सक्षम नहीं थे। अब ऐसा ही एक मामला अमेरिका से सामने आया है, जहां इलेक्ट्रिक बाइसिकल से गिरकर बेहोश हुए एक अमेरिकी शख्स की एप्पल वॉच ने जान बचाई है।

अमेरिका के कैलिफोर्निया की घटना
जानकारी के मुताबिक यह घटना अमेरिका के कैलिफोर्निया की है, जहां एक शख्स के साथ ऐसा ही हुआ, जिसके बाद उसकी एप्पल की घड़ी ने उसकी तरफ से इमरजेंसी सेवाओं के लिए कॉल करने में कामयाब होने के बाद उसकी जान बच गई। इस घटना के बाद साफ हो गया कि किसी भी हादसे के शिकार हुए शख्स की जान एप्पल वॉच की मदद से बचाई जा सकती है। बता दें कि 22 जनवरी लगभग रात 1:30 बजे एचबीपीडी अधिकारियों ने 29वीं स्ट्रीट के 300 ब्लॉक के पास एक अज्ञात परेशानी के बारे में जवाब दिया था।

कलाई पर बंधी घड़ी ने बचाई शख्स की जान
दरअसल, शख्स की कलाई पर बंधी घड़ी ने अपने आप इमरजेंसी नंबर (911) डायल किया था, जिसके बाद तुंरत हरकत में आई पुलिस उसकी लोकेशन पर पहुंची और उसे पास के अस्पताल लेकर गई, जहां उसका इलाज किया गया। ऐसे में व्यक्ति को बचा लिया गया और कुछ दिनों बाद उसको अस्पताल से स्वस्थ होने के बाद छुट्टी मिल गई।

Apple वॉच ने किया इमरजेंसी कॉल
रिपोर्ट्स के मुताबिक आधी रात के करीब शख्स अपनी इलेक्ट्रिक बाइक पर सवार होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। क्योंकि वो नीचे गिरने के बाद कोई हरकत नहीं कर रहा था तो घड़ी ने उसके लिए आपातकालीन सेवाओं को कॉल कर दिया, ऐसे में पुलिस घटनास्थल पर पहुंची तो देखा कि वह आदमी सड़क पर बेहोश पड़ा है और उसके सिर से खून बह रहा है। पुलिस उसके तुरंत नजदीक के अस्पताल लेकर गई।

वक्त रहते बच गई इंसान की जान
वहीं सिर में गहरी चोट लगने के कारण उस व्यक्ति को अस्पताल में कई दिन बिताने पड़े, लेकिन यह भी संभव है कि स्थिति और भी खराब हो सकती थी, जहां समय पर मदद न मिलने पर उसकी मौत हो जाती। यह वास्तव में पहली बार नहीं है, जब एप्पल की वॉच के बारे में किसी ऐसे व्यक्ति के जीवन को बचाने के बारे में सुना है, जो गिर गया था। पहले भी एप्पल की घड़ी से लोगों की जिंदगी बचाने के कई मामले सामने आ चुके हैं।












Click it and Unblock the Notifications