गुगल, माइक्रोसॉफ्ट के बाद एप्पल ने भी बढ़ाया मदद का हाथ, कोरोना संकट में रिलीफ फंड देने का ऐलान
दिग्गज टेक कंपनी एप्पल ने कोरोना वायरस क्राइसिस के दौरान भारत की मदद के लिए हाथ आगे बढ़ाया है। गुगल और माइक्रोसॉफ्ट ने भी भारत की मदद करने का ऐलान किया है।
वॉशिंगटन, अप्रैल 27: भारत में कोरोना वायरस ने कहर बरपा रखा है और फिछले कुछ हफ्तों में भारत में जानलेवा वायरस की वजह से हजारों लोगों की मौत हो चुकी है। संकट के इस समय में दुनिया के अलग अलग हिस्सों से भारत को मदद मिल रही है। इसी बीच विश्व की सबसे बड़ी टेक्नोलॉजी कंपनी एप्पल ने भारत की मदद करने का ऐलान किया है। एप्पल कंपनी ने फैसला किया है कि संकट क इस वक्त में वो भारतीय लोगों के साथ खड़ा रहेगा और हर संभव मदद करने की कोशिश करेगा।
एप्पल करेगा कोरोना पीड़ितों की मदद
एप्पल कंपनी के सीईओ टिम कुक ने कहा है कि वो इस कठिन परिस्थिति में भारत की मदद करेंगे और भारत की मदद के लिए रिलीफ फंड जारी करेंगे। एप्पल सीईओ टिम कुक ने अपने बयान में कहा है कि 'भारत में जानलेवा कोरोना वायरस का दूसरा लहर काफी खतरनाक है और हमारी कंपनी मेडिकल वर्कर्स के साथ है। एप्पल ग्रुप हर उस टीम और लोग के साथ है, जो इस महामारी के खिलाफ लड़ाई लड़ रहे हैं और लोगों की मदद करने के लिए एप्पल रिलीफ फंड जारी करेगा'। कोरोना वायरस से भारत की खराब स्थिति को देखते हुए कई दिग्गज कंपनियां भारत की मदद करने के लिए सामने आ रही है। भीषण कोरोना वायरस संकट से जूझ रहे भारत के लिए माइक्रोसॉफ्ट के सीईओ सत्य नडेला और गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई ने हरसंभव मदद का आश्वासन दिया है। सत्य नडेला और सुंदर पिचाई ने सोमवार (26 अप्रैल) को ट्वीट कर भारत की मौजूदा स्थिति पर दुख जताया है और कहा है कि भारत के मेडिकल सिस्टम को हर तरह से मदद करने को तैयार हैं।
गुगल-माइक्रोसॉफ्ट आया आगे
माइक्रोसॉफ्ट के सीईओ सत्य नडेला ने सोमवार की सुबह ट्वीट करते हुए कहा, ''भारत की स्थिति देख कर मेरा दिल टूट रहा है। मैं भारत की मदद करने के लिए अमेरिकी की सरकार का शुक्रगुजार हूं। माइक्रोसॉफ्ट भारत की इस नाजुक स्थिति में हर तरह से मदद के लिए तैयार है। भारत को राहत पहुंचाने के लिए ऑक्सीजन कन्सन्ट्रेशन्स मशीनों की खरीद के लिए हम अपने संसाधनों से यथा संभव मदद करेंगे।'' वहीं, गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई ने कहा, ''भारत में कोविड-19 के बिगड़ते हालात को देखते हुए Google और Googlers गिवइंडिया यूनिसेफ को मेडिकल सप्लाई के लिए 135 करोड़ रुपए का फंड देंगे। ताकी बीमारी के गंभीर मरीजों की जान बचाई जा सके और लोगों की मदद हो।
फ्रांस करेगा भारत की मदद
फ्रांस सरकार ने भारत को कई मेडिकल सामान, वेंटिलेटर समेत जरूरी मेडिकल सामान देने की बात कही है। फ्रांस सरकार की आधिकारिक रिपोर्ट के मुताबिक फ्रांस ने भारत को पूरी तरह सपोर्ट करने का आश्वासन देते हुए 8 हाई कैपेसिटी ऑक्सीजन जेनरेटर और 28 वेंटिलेटर बेड भेजेगा। इसके साथ ही फ्रांस ने भारत को लिक्विड ऑक्सीजन भी भेजेगा। फ्रांस सरकार की तरफ से जारी बयान में कहा गया है कि 'भारत और फ्रांस हमेशा से एक दूसरे के साथ मुश्किल वक्त में खड़े रहे हैं। हमारी दोस्ती के मूल में एकजुटता और दोस्ती है। भारत और फ्रांस के लोग आपस में बेहद करीब हैं, लिहाजा इस मुश्किल वक्त में फ्रांस पूरी तरह से भारत और भारतीय लोगों के साथ खड़ा है।'












Click it and Unblock the Notifications