सऊदी में महिलाओं पर नजर रखने के लिए Apple और Google ने बनाया ऐप
सैन फ्रांसिस्को। महिलाओं की गतिविधियों पर नजर रखने के लिए नई तकनीक इजाद की गई है, जिसको लेकर गूगल और एपल को दुनियाभर में आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा है। दरअसल, गूगल और एपल ने एक ऐप बनाया है, जिसके माध्यम से मर्द अपने अपनी पत्नी या अपने घर की महिलाओं पर नजर रख सकेगा। यह ऐप खासकर सऊदी अरब के लिए तैयार किया गया है और शायद के वहां के पितृसत्ता समाज को यह पंसद भी आ रहा है। इस ऐप के माध्यम से सऊदी के पुरुष अपने देश से बाहर जा रही घर की महिलाओं पर नजर रख सकेंगे। हालांकि, इन दोनों टेक कंपनियों के खिलाफ ह्यूमन राइट एक्विटविस्ट से लेकर लोगों ने आपत्ति व्यक्त की है।

अमेरिकी वेबसाइट 'इनसाइडर' की रिपोर्ट के मुताबिक, सऊदी अरब में सरकार की अनुमति के बाद 'एब्शर' (Absher) नाम का ऐप लॉन्च हुआ है। महिलाओं के बॉर्डर क्रॉस होने पर यह ऐप उस महिला के पति या उनके परिवार के किसी भी मर्द सदस्य के सूचना दे देगा। जब महिला बॉर्डर पर अपना पासपोर्ट दिखाएगी, उस वक्त घर के पुरुष सदस्य को इसके बारे में मैसेज के जरिए सूचना मिल जाएगी।
इस ऐप ने सऊदी में आजाद ख्याल रखने वाली और अपना मुल्क छोड़ने वाली महिलाओं के लिए अब दिक्कत खड़ी कर दी है। गूगल स्टोर से अब तक 10 लाख बार डायनलॉड किये जा चुके इस ऐप के खिलाफ नाराजगी व्यक्त करते हुए अमेरिकी कंपनियां गूगल और एपल पर स्री द्वेष को बढ़ावा देने और लिंगभेद को बल देने का आरोप लगाया जा रहा है।
इस रिपोर्ट के बाद अब तक न तो गूगल और न ही एपल ने अपना पक्ष रखा है। एमनेस्टी इंटरनेशनल, ह्यूमन राइट वॉच और कई सामाजिक कार्यकर्ताओं ने इसका विरोध जताया है। एमनेस्टी इंटरनेशनल ने कहा कि यह ऐप महिलाओं की आजादी को न सिर्फ कम करेगा, बल्कि उन्हें खतरे में भी डालेगा। ह्यूमन राइट वॉच ने कहा कि गूगल और एपल ने महिलाओं खतरे में डालने और उनके शोषण को बढ़ावा देने जैसा खतरनाक काम किया है। उनके अनुसार, 'इस तरह के ऐप महिलाओं के खिलाफ भेदभाव के साथ-साथ मानवाधिकारों के हनन को बढ़ावा दे सकता है।' एमनेस्टी इंटरनेशनल ने गूगल और और एपल को कॉल कर इसे बदलने की मांग की है।
-
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है -
Petrol-Diesel Shortage: क्या भारत में पेट्रोल-डीजल समेत ईंधन की कमी है? IndianOil ने बताया चौंकाने वाला सच -
कौन हैं ये असम की नेता? जिनके नाम पर हैं 37 बैंक अकाउंट, 32 गाड़ियां, कुल संपत्ति की कीमत कर देगी हैरान -
Iran Vs America: ईरान ने ठुकराया पाकिस्तान का ऑफर, भारत का नाम लेकर दिखाया ऐसा आईना, शहबाज की हुई फजीहत -
LPG Crisis: एलपीजी संकट के बीच सरकार का सख्त फैसला, होटल-रेस्टोरेंट पर नया नियम लागू -
Trump Florida defeat: ईरान से जंग ट्रंप को पड़ी भारी, जिस सीट पर खुद वोट डाला, वहीं मिली सबसे करारी हार -
Who is Aryaman Birla Wife: RCB के नए चेयरमैन आर्यमन बिड़ला की पत्नी कौन है? Virat Kohli की टीम के बने बॉस












Click it and Unblock the Notifications