शांत जर्मनी में एंटी-इस्‍लाम रैली में जुटी हजारों लोगों की भीड़

बर्लिन। जमर्नी की चांसलर एंजेला मार्केल के सामने एक नई मुसीबत आ गई है। जर्मनी के ड्रेसडेन शहर में एक एंटी-इस्‍लाम रैली का आयोजन किया गया। यह रैली जर्मनी की चांसलर एंजेला मार्केल की उस अपील के बावजूद आयोजित हुआ है जिसमें उन्‍होंने इस विरोध प्रदर्शन को रंगभेद करार दिया है।

germany protest

इस विरोध प्रदर्शन में करीब 18,000 लोगों ने हिस्‍सा लिया और जर्मनी का अब तक का सबसे बड़ा विरोध प्रदर्शन बन गया। जर्मनी के शहरों में यूं तो विरोध प्रदर्शन आयोजित होते रहे हैं लेकिन यह अब तक का सबसे बड़ा विरोध प्रदर्शन बनता जा रहा है।

इस विरोध प्रदर्शन में जर्मनी की लाइट्स को स्विच ऑफ कर दिया गया था और ड्रेसडेन शहर के कोलोंग कैथेड्रल के अलावा बर्लिन का ब्रैंडेनबर्ग गेट पर भी अंधेरा छाया हुआ था।

जर्मनी में आयोजित हुआ यह विरोध प्रदर्शन पैट्रियॉटिक यूरोपियंस अगेंस्‍ट इस्‍लामिस्‍तान ऑफ द वेस्‍ट (पीईजीआईडीए) मूवमेंट का हिस्‍सा है। इस मूवमेंट ने जर्मनी की राजनीति को हिलाकर रख दिया है और पिछले कुछ माह से यह प्रदर्शन लगातार बढ़ता जा रहा है। अक्‍टूबर के बाद से ही इस विरोध प्रदर्शन में शामिल होने वाले लोगों की संख्या बढ़ती ही जा रही है।

नए साल के मौके पर मार्केल ने जर्मनी के नागरिकों से अपील की थी कि वह अपने इस विरोध प्रदर्शन को वापस ले लें। मार्केल ने कहा था कि लोग देश में रंगभेद और नफरत की भावना को आगे न बढ़ाएं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+