Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

तालिबान से भी बुरी सजा देने लगा सऊदी अरब, एक Tweet करने पर महिला को 45 साल की जेल

रियाद, 30 अगस्तः लीड्य यूनीवर्सिटी में पढ़ने वाली सलमा को एक एक्टिविस्ट की टवीट को रिट्विट किए जाने पर 34 साल की जेल की सजा देने के ठीक दो हफ्तों बाद, सऊदी अरब के अधिकारियों ने एक और महिला को 45 साल जेल की सजा सुनाई है। इतनी लंबी सजा पाने वाली नौराह बिन सईद अल-कहतानी पर आरोप हैं कि उसने इंटरनेट का इस्तेमाल कर सऊदी अरब के सामाजिक ताने-बाने को खराब किया है। यह सऊदी अरब में किसी महिला को मिली सबसे लंबी अवधि की सजा है।

सामाजिक ताने-बाने बिगाड़ने के आरोप में मिली सजा

सामाजिक ताने-बाने बिगाड़ने के आरोप में मिली सजा

कथित तौर पर 'सऊदी अरब' द्वारा मारे जा चुके पत्रकार जमाल खशोगी द्वारा स्थापित मानवाधिकार समूह डेमोक्रेसी फॉर द अरब वर्ल्ड नाउ (डॉन) ने खुलासा किया है कि नूरा बिंत सईद अल-क़हतानी नाम की एक महिला को इंटरनेट पर देश के 'सामाजिक ताने-बाने' को बिगाड़ने के आरोप में 45 साल जेल की सजा सुनाई गई है। हालांकि जेल की सजा के अलावा, सईद की उम्र या उसे गिरफ्तार किए जाने के ठोस कारण के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं है।

एक ट्ववीट करने के लिए मिली सजा

एक ट्ववीट करने के लिए मिली सजा

डॉन की रिपोर्ट प्राप्त करने वाले गार्जियन के अनुसार, सईद को एक गुमनाम खाते से अपनी राय ट्वीट करने के लिए गिरफ्तार किया गया था। डॉन में खाड़ी क्षेत्र के निदेशक अब्दुल्ला अलाउध, जिन्होंने सईद के मामले का खुलासा करने वाले अदालती दस्तावेजों का उपयोग किया, ने कहा कि गिरफ्तारियों की संख्या क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान की पिछले महीने राष्ट्रपति बिडेन के साथ बैठक से जुड़ी हो सकती है।

ट्विटर यूजरों की जानकारी लीक कराता है सऊदी

ट्विटर यूजरों की जानकारी लीक कराता है सऊदी

गौरतलब है कि सऊदी अरब का सॉवरेन वेल्थ फंड, पब्लिक इन्वेस्टमेंट फंड (PIF) ट्विटर में एक प्रमुख हिस्सेदारी को नियंत्रित करता है। इसके अलावा इस महीने की शुरुआत में, एक अमेरिकी अदालत ने ट्विटर के एक पूर्व कर्मचारी को सऊदी अधिकारियों के लिए जासूसी करने का दोषी पाया था। अहमद अबूअम्मो पर सऊदी क्राउन प्रिंस, प्रिंस के करीबी सहित अन्य सऊदी अधिकारियों के लिए जासूसी करने का दोषी पाया गया। अहमद ने बड़ी संख्या में ट्विटर यूजर्स की जानकारी करीब 3 लाख डॉलर कैश और 20 हजार डॉलर की घड़ी के बदले सऊदी क्राउन प्रिंस के किसी करीबी को बेची थी।

सलमा को मिली थी 34 साल की सजा

सलमा को मिली थी 34 साल की सजा

गौरतलब है कि ठीक दो सप्ताह पहले सलमा अल शहाब को शुरू में एक विशेष आतंकवादी अदालत ने तीन साल जेल की सजा सुनाई थी। अदालत ने कहा कि शहाब ने सार्वजनिक अशांति पैदा करने और नागरिक राष्ट्रीय सुरक्षा को अस्थिर करने के लिए एक इंटरनेट वेबसाइट का इस्तेमाल किया। हालांकि कुछ दिन बाद ही एक अपील अदालत ने इस सजा को बढ़ाकर 34 साल कर दिया। 34 साल की सलमा 2 बच्चों की मां है।

सलमा ने एक्टिविस्ट के ट्वीट को किया था रिट्वीट

सलमा ने एक्टिविस्ट के ट्वीट को किया था रिट्वीट

सलमा ने निर्वासन में रह रहे सऊदी एक्टिविस्टों के ट्वीट्स को रीट्वीट किया था। ट्विटर पर वह एक प्रमुख सऊदी महिला एक्टिविस्ट लौजैन अल-हथलौल के मामले का समर्थन करती दिखती हैं। इसके बाद शहाब को कैद किया गया था और महिलाओं के लिए ड्राइविंग अधिकारों का समर्थन करने के लिए प्रताड़ित किया गया। बताया जाता है कि सलमा के साथ जेल के अंदर दुर्व्यवहार किया गया है और उसे जजों को उसके साथ हुए दुर्व्यवहार के बारे में बताने की अनुमति नहीं दी गई।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+