भारत से पाक गई अंजू ने केक काटकर मनाया पाकिस्‍तान का स्वतंत्रता दिवस, एक दिन पहले कहा था-'मैं गद्दार नहीं'

पाकिस्‍तान गई अंजू का एक वीडियो सामने आया है। इस नए वीडियो में अंजू अपने पाकिस्तानी साथी नसरुल्‍ला के साथ केक काटकर पाकिस्‍तान की आजादी का जश्‍न मना रही है। आपको बता दें कि 14 अगस्‍त को पाकिस्तान का स्वतंत्रता दिवस मनाया जाता है।

अंजू ने एक दिन पहले ही यह कहा है कि वह गद्दार नहीं है। अंजू ने कहा था कि भारत और पाकिस्‍तान दोनों ही खूबसूरत देश हैं और वह गद्दार नहीं है।

Anju Pakistan Independence Day with Nasrullah

एक दिन पहले आए वीडियो में अंजू ने कहा, 'सबको यही लग रहा है कि मैं आकर यहीं की तारीफ कर रही हूं। ऐसा नहीं है, जो है वही बता रही हूं। भारत भी खूबसूरत है और यह एक ही जमीन है। बॉर्डर तो बाद में बना है। मुझे भारत से प्‍यार नहीं है, ऐसा हरगिज नहीं है।'

34 वर्षीय अंजू बीते जुलाई के महीने में खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के अपर दीर जिले में अपने पाकिस्तानी दोस्त नसरुल्लाह के घर पर गई थी। हालांकि अंजू कहती रही हैं कि वह भारत लौट आएंगी, लेकिन वह जून से खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में रह रही हैं।

यह बताया गया कि उसने नसरुल्लाह से शादी की और इस्लाम अपना लिया और उसका नाम बदलकर फातिमा रख दिया गया। अपर दीर जिले के मोहर्रर सिटी पुलिस स्टेशन के एक सीनियर ऑफिसर मुहम्मद वहाब ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा था कि नसरुल्ला और अंजू की शादी हो गई है और अंजू ने इस्लाम अपनाने के बाद निकाह किया है।

आपको बता दें कि राजस्थान के अलवर जिले में रहने वाली अंजू पहले से शादीशुदा है और दो बच्चों की मां है। महिला की 15 साल की बेटी और 6 साल का बेटा है। अंजू का जन्म उत्तर प्रदेश के कैलोर गांव में हुआ था। अंजू लीगल वीजा लेकर पाकिस्तान गई थी। अंजू के पति अरविंद ने दावा किया था अंजू झूठकर बोलकर पाकिस्तान गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+