Viral Video: बस को चकनाचूर करने की कोशिश करता रहा हाथी, रौद्र रूप देख हर कोई सहम गया
सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो में जंगल के शांत जानवरी हाथी का रौद्र रूप दिख रहा है। हाथी सड़क पर खड़े ट्रक और बस को चकनाचूर करने की पूरी कोशिश कर रहा है।
नई दिल्ली। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो में जंगल के शांत जानवरी हाथी का रौद्र रूप दिख रहा है। हाथी सड़क पर खड़े ट्रक और बस को चकनाचूर करने की पूरी कोशिश कर रहा है। चीन का ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब शेयर किया जा रहा है।

सोशल मीडिया पर चीन के यूनान शहर का वीडियो खूब देखा जा रहा है। हाथी सड़क पर खड़े एक ट्रक और बस को काफी धक्का मार रहा है। उसने पहले बस के विंडशील्ड पर धक्का मारा और फिर उसे पीछे ले जाने लगा। उसने धक्का मारते-मारते बस को काफी पीछे कर दिया।
बस में कोई पैसेंजर तो माजूद नहीं था लेकिन ड्राइवर था और वीडियो भी उसी ने बनाई। इसके बाद हाथी ट्रक की तरफ मुड़ गया और उसे धक्का मारने लगा। हाथी काफी गुस्से में लग रहा था। वो ट्रक को पलटने की पूरी कोशिश में लगा था। इस चक्कर में सड़क पर ट्रैफिक जाम सा लग गया। वन विभाग के अधिकारी हाथी को सड़क से हटाने के लिए आए। उन्होंने ड्रोन से हाथी की फुटेज ली जो CGTN ने यूट्यूब पर डाली है।












Click it and Unblock the Notifications