इंस्टाग्राम से अचानक गायब हुई एंजेलिना जोली की 'भूत' जेल में काट रही है 10 साल की सजा
नई दिल्ली। किसी पंसदीदा हीरो-हीरोइन जैसी दिखने की चाहत में फैन्स क्या कर नहीं गुजरते हैं। इसकी ताजा मिसाल ईरानी इंस्टाग्राम स्टार सबर उर्फ एंजेलिना की भूत के नाम से मशहूर रहीं फतेमेह खिशवंद हैं। फतेमेह को आपने इंस्टाग्राम पर हॉलीवुड स्टार एंजेलिना जोली के अजीबोगरीब अवतार में जरूर देखा होगा, जहां अपने मेकअप में एंजीलीना को कॉपी करती हुई नजर आती है, जिनके चाहने वालों की संख्या भी कम नहीं है।


मशूहर फतेमेह खुशविंद को एंजेलिना जैसा दिखने का जुनून है
इंस्टाग्राम पर एंजेलिना की भूत के नाम से मशूहर फतेमेह खुशविंद को एंजेलिना जैसा दिखने का जुनून है और यह उनका जुनून ही कहेंगे कि उन्होंने खुद को बदसूरत बनाने और अपनी पहचान गंवाने की परवाह नहीं की। काफी दिनों से इंस्टाग्राम से गायब फतेमेह के बारे में अब चौंकाने वाला खुलासा हुआ। दरअसल, ईशनिंदा की दोषी पाई गईं फतेमेह जेल मे हैं, जहां वह 10 साल की सजा काट रही हैं।

हॉलीवुड एक्ट्रेस एंजेलिना जोली की बहुत बड़ी वाली फैन हैं फतेमेह
कहा जाता है कि फतेमेह खिशवंद हॉलीवुड एक्ट्रेस एंजेलिना जोली की बहुत बड़ी वाली फैन हैं, जिसके लिए उन्होंने खुद एंजेलिना जैसा लुक देने के लिए अपने चेहरे की प्लास्टिक सर्जरी करवाई, जिससे उन्हें अपनी पहचान तक खोनी पड़ गई और इसी शौक के चलते उन्हें युवाओं भ्रमित करने और ईशनिंदा के आरोपों में गिरफ्तार किया गया और उन्हें जेल भेज दिया गया।

ईरान के वरिष्ठ पत्रकार मासिह अलाइजाद ने फतेमेह पर बड़ा खुलासा किया
ईरान में सहर के नाम से मशहूर फतेमेह खिशवंद को 10 साल की जेल की सजा का खुलासा हाल में ईरान के वरिष्ठ पत्रकार और सामाजिक कार्यकर्ता मासिह अलाइजाद ने किया। उक्त जानकारी ट्वीटर पर साझा करते हुए ईरानी पत्रकार मासिह ने हालांकि अपने पोस्ट में इंस्टाग्राम स्टार के रिहाई का अनुरोध किया है। बताया जाता है कि ईशनिंदा के कारण जेल में सजायाफ्ता फतेमेह खिशवंद कोरोना से भी संक्रमित हो गईं थी।

कम उम्र की फतेमेह खिशवंद को अन्यायपूर्ण तरीके से सजा दी गई है
एंजेलिना की भूत कही जाने वाली फतेमेह खुशविंद की पैरोकारी करते हुए ईऱानी पत्रकार ने दावा किया कि कम उम्र की फतेमेह खिशवंद को अन्यायपूर्ण तरीके से सजा दी गई है। हालांकि ईरान में ईशनिंदा के खिलाफ कड़ी सजा का प्रावधान है, जिसमें फतेमेह खिशवंद को 10 साल की सजा दी गई है। हालांकि सोशल मीडिया पर भी फतेमेह की रिहाई को लेकर कैंपेन शुरू हो चुका है।

फतेमेह के चाहने वाले सोशल मीडिया पर रिहाई को लेकर कैंपेन चला रहे हैं
सोशल मीडिया पर फतेमेह के चाहने वालों ने जेल से उनकी रिहाई को लेकर कैंपेन चल रखा है और उसकी रिहाई की मांग करते हुए इंस्टाग्राम स्टार को पूरी तरह निर्देोष बताया है यही नहीं, सोशल मीडिया पर लोग हॉलीवुड एक्ट्रेस एंजेलिना जोली से भी फतेमेह खुशविंद की रिहाई का समर्थन करने की अपील कर रहे हैं। फतेमेह खुशविंद इंस्टाग्राम में एंजेलिना जोली की बड़ी फैन हैं और वह अक्सर एंजेलिना की अजीबोगरीब शक्लों को लेकर सुर्खियों में रहती हैं।

इंस्टाग्राम स्टार पर ईशनिंदा का मामला बनता ही नहीं हैः प्रशंसक
सोशल मीडिया पर फतेमेह के चाहने वालों का कहना है कि इंस्टाग्राम स्टार पर ईशनिंदा का मामला बनता ही नहीं है और उन्हें जबरन टारगेट किया गया है। दरअसल, फतेमेह अजीबोगरीब मेकअप और फोटोशॉप के जरिए खुद को सोशल मीडिया पर एंजेलिना जोली की तरह पेश करती आईं हैं, जिसे देखकर लोगों के अजीबोगरीब कमेंट भी होते रहते हैं।

अक्टूबर 2019 में एंजेलिना की भूत यानी फतेमेह को गिरफ्तार किया गया
ईरानी मीडिया की एक रिपोर्ट की मानें तो अक्टूबर 2019 में एंजेलिना की भूत यानी फतेमेह खुशविंद को युवाओं को भड़काने, भ्रष्टाचार को बढ़ावा देने और ईशनिंदा के आरोपों में गिरफ्तार किया गया था। उनकी गिरफ्तारी के बादा फतेमेह का इंस्टाग्राम अकाउंट भी डिलीट हो गया है। बताया जाता है अदालत में लंबी सुनवाई के बाद फतेमेह खुशविंद को दोषी पाया गया था और उन्हें 10 साल की सजा सुनाई गई थी।

एंजेलिना जोली जैसी दिखने के लिए चेहरे की करीब 50 सर्जरी कराई थी
उल्लेखनीय है वर्ष 2017 में फतेमेह खुशविंद ने एंजेलिना जोली जैसी दिखने के लिए चेहरे की करीब 50 सर्जरी कराई थी। हालांकि एंजेलिना जोली बनने के चक्कर में फतेमेह का खुद चेहरा बर्बाद हो गया और वह इंस्टाग्राम में एंजेलिना की भूत के रूप में मशूहर हो गई। जब इंस्टाग्राम में फतेमेह खुशविंद उर्फ सहर उर्फ एंजेलिना की भूत ने बताया था कि वो एंजेलिना जैसी फिगर में ढालने के लिए कभी अपना वजन 40 KG से ज्यादा नहीं होने देती हैं।
-
Iran US War: ईरान ने खाक किए अमेरिकी बेस, बताया अब किसकी बारी? खौफनाक दावे से मचा हड़कंप -
Petrol Diesel Price Hike: पेट्रोल ₹5.30 और डीजल ₹3 महंगा, ईरान जंग के बीच इस कंपनी ने बढ़ाई कीमतें, ये है रेट -
Energy Lockdown: एनर्जी लॉकडाउन क्या है? कब लगाया जाता है? आम पब्लिक पर कितना असर? हर सवाल का जवाब -
Fact Check: क्या सच में देश में लगने वाला है Lockdown? क्या है वायरल दावों का सच? -
LPG Price Today: क्या राम नवमी पर बढ़ गए सिलेंडर के दाम? आपके शहर में आज क्या है रेट? -
Gold Silver Rate Today: सोना-चांदी होने लगा महंगा, गोल्ड 6000 और सिल्वर के 10,000 बढ़े भाव, अब ये है रेट -
Nitish Kumar का मास्टरस्ट्रोक! राज्यसभा गए पर CM पद पर अब भी सस्पेंस! 14 अप्रैल के बाद बिहार को मिलेगा नया CM? -
राजस्थान रॉयल्स की 13,500 करोड़ की डील रुक गई? बॉम्बे हाई कोर्ट में जीत से राज कुंद्रा ने पलटा गेम -
Gold Rate Today: रामनवमी पर एक दिन में ₹4,900 उछला सोना,ये है आपके शहर में 22K-18K का ताजा रेट -
Petrol Diesel Crisis: भारत के पास कितने दिनों का पेट्रोल-डीजल और LPG? किसके पास सबसे ज्यादा और कहां खड़े हम? -
IPL 2026: विराट कोहली की RCB का बदलेगा नाम? 16,700 करोड़ की डील के बाद अनन्या बिड़ला ने दिया जवाब! -
'ये मेरा आखिरी वीडियो है, मुझे कुछ भी हो सकता है', क्यों रोए सनोज मिश्रा? Monalisa को लेकर सामने रखा ऐसा सच












Click it and Unblock the Notifications