दुनियाभर में डाउन हुई फेसबुक, इंस्टाग्राम, मैसेंजर और व्हाट्सएप की सर्विस, यूजर्स को आ रही ये समस्याएं
नई दिल्ली। फेसबुक, इंस्टाग्राम, मैसेंजर और व्हाट्सएप यूजर्स को उस समय परेशानी का सामना करना पड़ा जब गुरुवार को दुनिया के कुछ हिस्सों में इन सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स की सर्विस डाउन हो गई। इस तरह की समस्या का सामना करने के बाद कई यूजर्स ने ट्विटर पर इसकी सूचना दी। यूजर्स ने बताया कि वह व्हाट्सएप और फेसबुक मैसेंजर पर मैसेज नहीं भेज पा रहे हैं। बता दें कि फेसबुक, इंस्टाग्राम, मैसेंजर और व्हाट्सएप का मालिकाना हक फेसबुक के मालिक मार्क जकरबर्ग (Mark Zuckerberg) के पास है।

गौरतलब है कि इन दिनों सोशल मीडिया का इस्तेमाल करने वाले यूजर्स के सामने कई तरह की दिक्कतें आ रही हैं। फेसबुक और मैसेंजर ने दावा किया है कि वह उन्हें बार-बार स्क्रीम पर सर्वर से जुड़ने में असमर्थ का मैसेज दिखाई दे रहा है। वहीं, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप पर संदेश लोड नहीं हो रहे हैं। हालांकि सोशल मीडिया पर इतने ट्वीट किए जाने के बाद भी अभी तक कंपनी की तरफ से कोई आधिकारिक ट्वीट नहीं किया गया है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक यूरोप में बड़े पैमाने पर यूजर्स को समस्या का सामना करना पड़ रहा है।
यह भी पढ़ें: टिकटॉक ने फेसबुक को पछाड़ा, बना दुनिया का सबसे ज्यादा डाउनलोड होने वाला ऐप
वहीं, अमेरिका में कुछ उपयोगकर्ता अपने उपकरणों पर फेसबुक, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप का उपयोग करते समय समस्या की रिपोर्ट कर रहे हैं। इसके अलावा जापान में फेसबुक के सभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर यूजर्स ने सर्विस डाउन होने की रिपोर्ट की है। वहीं भारत में यूजर्स उसी प्रकार की समस्या को लेकर ट्विट कर रहे हैं। ट्विटर पर यूजर्स द्वारा की गई रिपोर्ट के मुताबिक वह फेसबुक, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप का इस्तेमाल नहीं कर पा रहे हैं। डाउनडेक्टर वेबसाइट के मुताबिक यूरोप के अधिकांश हिस्सों में समस्याएं हैं, यहां हजारों लोगों ने सर्विस डाउन होने की शिकायत की है।












Click it and Unblock the Notifications