Istanbul: मुस्लिम टीवी उपदेशक को मिली 8,658 साल की जेल, सेक्सुअल असॉल्ट केस में सुनाई गई सजा
अनाडोलू समाचार एजेंसी ने बताया कि दोबारा सुनवाई के दौरान, इस्तांबुल उच्च आपराधिक अदालत ने यौन शोषण और किसी को उनकी स्वतंत्रता से वंचित रखने सहित कई आरोपों में ओकटार को 8,658 साल की जेल की सजा सुनाई।
इंस्ताबुल की एक अदालत (Istanbul court) ने एक टीवी उपदेशक को 8 हजार 658 साल की जेल की सजा सुनाई है। कोर्ट के इस फैसले ने दुनिया को हैरान करके रख दिया है। लोगों ने शायद ही कभी ऐसी सजा सुनी होगी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, आरोपी अदनान ओक्तार (Adnan Oktar) को यह सजा यौन उत्पीड़न के मामल में दी गई है।

मुस्लिम उपदेशक को सजा
खबर के मुताबिक आरोपी एक मुस्लिम उपदेशक है। लोग बताते हैं कि वह काफी छोटे और तंग कपड़े पहनने वाली और खुब मेकअप करने वाली लड़कियों के साथ टीवी शो करता था। वह इन छोटे कपड़े पहनने वाली युवतियों को 'बिल्ली'कहता था। शो के दौरान वह लड़कियों के साथ बैठकर रूढ़िवादी मूल्यों के बारे में प्रचार करता था। जिसके कारण उसके शो की आए दिन आलोचना हो रही थी।

अदनान पर यौन शोषण समेत कई आरोप
पिछले साल 66 वर्षीय अदनान ओक्तार को यौन उत्पीड़न, नाबालिगों के यौन शोषण, धोखाधड़ी और राजनीतिक और सैन्य जासूसी के प्रयास सहित अपराधों के लिए 1,075 साल की सजा सुनाई गई थी। हालांकि, उस फैसले को एक ऊपरी अदालत ने वर्तमान कोर्ट के फैसले को पलट दिया था।

8,658 साल कैद की सजा
अनाडोलू समाचार एजेंसी ने बताया कि दोबारा सुनवाई के दौरान, इस्तांबुल उच्च आपराधिक अदालत ने यौन शोषण और किसी को उनकी स्वतंत्रता से वंचित रखने सहित कई आरोपों में ओकटार को 8,658 साल की जेल की सजा सुनाई। एजेंसी ने कहा कि अदालत ने 10 अन्य संदिग्धों को भी 8,658 साल कैद की सजा सुनाई। A9 टीवी चैनल पर कार्यक्रम को लेकर ओक्तार काफी फेमस हो गया था। उसके प्रशंसक उसे एक कल्ट मानते हैं, हालांकि तुर्की के कई धार्मिक नेता लगातार ओक्तार की आलोचना करते रहे हैं।
(Photo Credit: Social Media)












Click it and Unblock the Notifications