सिंगापुर में गर्लफ्रेंड के आरोप में भारतीय युवक हिरासत में, मिल सकती है मौत की सजा

सिंगापुर। सिंगापुर में 34 वर्षीय एक युवक को उसकी गर्लफ्रेंड के मर्डर का आरोपी बनाया गया है। इस युवक का नाम एम कृष्‍णन है और इसकी उम्र 34 वर्ष है। कृष्‍णन पर आरोप है कि उन्‍होंने अपनी गर्लफ्रेंड 40 वर्षीय मल्लिका बेग रहमानसा अब्‍दुल रहमान की बुधवार रात वुडलैंड्स स्थित अर्पाटमेंट में हत्‍या कर दी थी। पुलिस की ओर से कहा गया है कि दोनों रिलेशनशिप में थे लेकिन इनके बीच झगड़े होते रहते थे। शुक्रवार पर पुलिस ने कृष्‍णन पर गर्लफ्रेंड की हत्‍या के आरोप तय किए। सिंगापुर की मीडिया के मुताबिक रहमानसा की लाश अर्पाटमेंट में मिली थी जोकि किराए का था।

singapore-murder-indian-youth

कृष्णन को सुनाई जा सकती है सजा-ए-मौत

पुलिस की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक दोनों एक-दूसरे को अच्‍छे से जानते थे। एक ऑनलाइन पोर्टल के मुताबिक दोनों के बीच अक्‍सर झगड़े होते रहते थे। जिस समय पुलिस अपार्टमेंट पर पहुंची उस समय मल्लिका बेहोश पड़ी हुई थीं। पुलिस को देर रात 1:30 बजे कॉल करके बुलाया गया था। पुलिस ने डॉक्‍टरों को कॉल किया और चेकअप के बाद उन्‍हें मृत घोषित कर दिया गया। घटना के बाद से ही कृष्‍णन लापता थे लेकिन पुलिस ने उन्‍हें कुछ घंटों बाद ही गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने इस घटना में काफी तेजी के साथ कृष्‍णन की पहचान उजागर कर दी थी। पुलिस की मानें तो इसी वजह से उन्‍हें जल्‍द गिरफ्तार करने में कामयाबी मिल सकी। कृष्‍णन का दोष सही साबित होने पर उन्‍हें मौत की सजा मिल सकती है। शुक्रवार को कोई भी वकील कृष्‍णन का केस नहीं ले पाया था। उन्‍हें फिलहाल जमानत मिल गई है और सेंट्रल पुलिस डिविजन में उन्‍हें रिमांड पर लिया गया है। इस केस की अगली सुनवाई अब 25 जनवरी को होनी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+