यूक्रेन में अपने पालतू तेंदुए और जगुआर के साथ फंसा एक भारतीय डॉक्टर, कहा- इन्हें छोड़कर नहीं जा सकता
यूक्रेन में फंसे गिरिकुमार पाटिल वहां अकेले नहीं हैं उनके साथ उनके पालतू तेंदुए और जगुआर भी हैं। पाटिल का कहना है कि पाटिल और जगुआर को साथ लिए बिना वह अपना घर नहीं छोड़ेंगे।
कीव, 7 मार्च। रूस यूक्रेन युद्ध का आज 12वां दिन है। रूस की सेना पूरे यूक्रेन को तहस नहस करने पर आमादा है। इस समय यूक्रेन में फंसा हर शख्स केवल यही सोच रहा है कि कैसे भी जल्द से जल्द यूक्रेन से निकला जाए ताकि उनकी जान बच सके, लेकिन यूक्रेन में फंसे एक भारतीय डॉक्टर ने यूक्रेन छोड़ने से इंकार कर दिया है। यूक्रेन में फंसे गिरिकुमार पाटिल वहां अकेले नहीं हैं उनके साथ उनके पालतू तेंदुए और जगुआर भी हैं। पाटिल का कहना है कि पाटिल और जगुआर को साथ लिए बिना वह अपना घर नहीं छोड़ेंगे।
यह भी पढ़ें: असम की 80 म्युनिसिपल बोर्ड का चुनाव आज, 2 बजे क 51.24 फीसदी हुआ मतदान

एक हफ्ते से घर के बेसमेंट में तेंदुए और जगुआर के साथ छिपे हैं पाटिल
डॉक्टर पाटिल एक हफ्ते से ज्यादा समय से अपने घर के बेसमेंट में अपने पालूत तेंदुए और जगुआर से साथ छिपे हुए हैं। पाटिल ने कहा कि उन्होंने इन्हें अपने बच्चों की तरह पाला है। गिरिकुमार पाटिल ने बताया कि उन्होंने 20 महीने पहले कीव जू से इन्हें खरीदा था। पाटिल ने कहा कि मैंने भारतीय दूतावास को फोन कर मदद मांगी, लेकन कोई पॉजिटिव रिस्पॉन्स नहीं मिला।

2007 में पढ़ाई करने चले गए थे यूक्रेन
बीबीसी की एक रिपोर्ट के अनुसार पाटिल आंध्र प्रदेश के पश्चिमी गोदावरी जिले के तनुकु के रहने वाले हैं और साल 2007 में वह यूक्रेन में मेडिकल की पढ़ाई करने चले गए थे और बीते 6 साल से ज्यादा समय से वह यूक्रेन में डोनबास के छोटे से शहर रेवेरोदोनेत्स्क में रह रहे हैं। रिपोर्ट के अनुसार उनका जगुआर बीस साल का नर है जबकि तेदुआ एक मादा है जो 6 महीने की है।

‘Jaguar Kumar Telugu' नाम से यूट्यूब चैनल चलाते हैं पाटिल
डॉक्टर पाटिल का 'Jaguar Kumar Telugu' के नाम से एक यूट्यूब चैनल भी है। 40 वर्षीय पाटिल ने कहा कि लड़ाई छिड़ने के बाद वह केवल अपने पालतू जानवरों के लिए खाना खरीदने के लिए ही बाहर निकल रहे हैं। पाटिल ने कहा कि मेरे चारों तरफ बमबारी हो रही है, ऐसे में ये पालतू जानवर डर रहे हैं और मैं इन्हें किसी भी कीमत पर अकेला नहीं छोड़ सकता। उन्होंने कहा कि मेरे माता-पिता मुझे लगातार फोन कर रहे है। इस बार की लड़ाई से में बेहद चिंतित हूं, लेकिन में अपने पालतू जानवरों को छोड़ नहीं सकता।












Click it and Unblock the Notifications