असम की 80 म्युनिसिपल बोर्ड का चुनाव आज, 2 बजे क 51.24 फीसदी हुआ मतदान
दिसपुर, 06 मार्च। असम में 80 म्यूनिसिपल बोर्ड पर आज मतदान हो रहा है। सभी 80 म्युनिसिपल बोर्ड में लोग अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए पहुंच रहे हैं। पहली बार असम म्युनिसिपल बोर्ड का चुनाव ईवीएम से कराया जा रहा है।केंद्रीय मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता सर्बानंद सोनोवाल ने डिब्रूगढ़ में बूथ नंबर 23 पर अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इस दौरान सोनोवाल ने कहा, बीजेपी ने असम में जितने काम किए हैं उससे जनता खुश है और उनका कहना है कि बीजेपी ही जनता को विकास के रास्ते पर ले जा सकती है। ;चुनाव आयोग के अनुसार 2 बजे तक 51.24 फीसदी हुआ मतदान।

मतों की गणना 9 मार्च को होगी। ईवीएम की मदद से चुनाव के नतीजे जल्द घोषित करने में मदद होगी। प्रदेश के चुनाव अधिकारी ने बताया कि कुल 2532 उम्मीदवार मैदान में हैं, जिसमे से सर्वाधिक उम्मीदवार भाजपा ने उतारे हैं। भाजपा ने 825 उम्मीदवार मैदान में उतारे हैं जबकि कांग्रेस ने 706 उम्मीदवारों को टिकट दिया है, वहीं एजीपी ने 243 उम्मीदवारों को मैदान में उतारा है। सीपीएम ने 14 उम्मीदवार उतारे हैं जबकि बाकी के निर्दलीय उम्मीदवार भी इस बार चुनाव में अपनी किस्मत आजमा रहे हैं।
प्रदेश में कुल 16.73 लाख वोटर शहरी निकाय चुनाव में अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकते हैं। जिसमे 832348 पुरुष हैं जबकि 841534 महिलाएं हैं। 17 ट्रांसजेंडर भी वोट डालने के लिए अर्ह हैं। मतदान सुबह 8 बजे से शुरू हो गया है और शाम को 4 बजे तक चलेगा। 2054 पोलिंग स्टेशन पर प्रदेशभर में मतदान हो रहा है। प्रदेश के चुनाव कमिश्नर आलोक कुमार ने ने ककहा कि पोलिंग से संबंधित सामान, ईवीएम को शनिवार को वितरित किया जा चुका है। जहां पर चुनाव होने हैं वह शहरी इलाके हैं, यह सुरक्षित इलाके हैं और यहां पर पुलिस बल को तैनात किया गया है। प्रदेश की पुलिस इस चुनाव में सुरक्षा मुहैया करा रही है।
हर पोलिंग स्टेशन पर कम से कम एक पुलिसकर्मी और एक होम गार्ड को तैनात किया जाएगा। वोटर्स की संख्या के आधार पर सुरक्षाकर्मियों की तैनाती अलग हो सकती है। हमे एक भी पोलिंग बूथ की ऐसी जानकारी नहीं मिली है जो संवदनशील है, जहां पर कानून व्यवस्था का मसला हो सकता है। कोरोना के मामले कम होने के चलते उम्मीदवारों को चुनाव प्रचार करने में काफी छूट दी गई थी, कई दलों ने विशाल रैलियों की आयोजन किया, लोग स्थानीय नृत्य बीहू पर जमकर थिरके।
-
Iran Vs America War: अमेरिका ने किया सरेंडर! अचानक ईरान से युद्ध खत्म करने का किया ऐलान और फिर पलटे ट्रंप -
'मेरे साथ गलत किया', Monalisa की शादी मामले में नया मोड़, डायरेक्टर सनोज मिश्रा पर लगा सनसनीखेज आरोप -
Silver Rate Today: चांदी में हाहाकार! 13,606 रुपये की भारी गिरावट, 100 ग्राम से 1 किलो की कीमत जान लीजिए -
Gold Silver Rate Crash: सोना ₹13,000 और चांदी ₹30,000 सस्ती, क्या यही है खरीदारी का समय? आज के ताजा रेट -
ईरान का गायब सुप्रीम लीडर! जिंदा है या सच में मर गया? मोजतबा खामेनेई क्यों नहीं आ रहा सामने, IRGC चला रहे देश? -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच धराशायी हुआ सोना! 13,000 सस्ता, 18K और 22k गोल्ड की ये है कीमत -
Strait of Hormuz में आधी रात को भारतीय जहाज का किसने दिया साथ? हमले के डर से तैयार थे लाइफ राफ्ट -
Rupali Chakankar कौन हैं? दुष्कर्म के आरोपी ज्योतिषी के कहने पर काट ली थी उंगली! संभाल रहीं थीं महिला आयोग -
Love Story: बंगाल की इस खूबसूरत नेता का 7 साल तक चला चक्कर, पति है फेमस निर्माता, कहां हुई थी पहली मुलाकात? -
Ravindra Kaushik Wife: भारत का वो जासूस, जिसने PAK सेना के अफसर की बेटी से लड़ाया इश्क, Viral फोटो का सच क्या? -
Uttar Pradesh Gold Price: यूपी में आज 22K-18K सोने का भाव क्या? Lucknow समेत 9 शहरों में कितना गिरा रेट? -
Iran Vs America: ईरान की 'सीक्रेट मिसाइल' या सत्ता जाने का डर, अचानक ट्रंप ने क्यों किया सरेंडर












Click it and Unblock the Notifications