जब दुकान में चोरी करने पहुंचे लुटेरे के हाथ से फिसल गई बंदूक, महिला कर्मचारी ने ऐसे चखाया मजा
डेनवर। अमेरिका के डेनवर में एक चोर उस समय ई सिगरेट की दुकान में चोरी करने में असफल हो गया जब उसके हाथ से बंदूक फिसल गई और उसे दुकान में बैठी महिला कर्मचारी ने उठा लिया। दरअसल एक दुकान के काउंटर पर एक महिला बैठी हुई थी। उस दौरान वहां कोई ग्राहक नहीं था। तभी एक शख्स प्रवेश करता है और वो जैसे ही काउंटर पर बैठी महिला के पास पहुंच कर बंदूक निकालता तभी उसके हाथ से बंदूक फिसल जाती है और वो काउंटर के उस पार चला जाता है जिधर महिला बैठी रहती है।

बंदूक देखकर महिला को पहले डर लगता है और वो सीट से उठकर भागती है। लेकिन जब वो देखती है कि चोर की बंदूक उसके पास आ गिरी है तो वो बिना देर किए उसे उठाती है और उल्टा चोर पर तान देती है। हालांकि बंदूक को उठाने का प्रयास चोर ने भी किया लेकिन बीच में काउंटर की वजह से वो वहां तक पहुंच नहीं पाया। महिला जैसे ही बंदूक अपने हाथ में लेकर चोर पर तानती है वो वहां से अपनी जान बचाकर रफूचक्कर हो जाता है। इसके बाद महिला शॉप के बाहर तक जाती है लेकिन तब तक चोर फरार हो चुका होता है।
सीसीटीवी में कैद हुई पूरी घटना
इस घटना का वीडियो सीसीटीवी में कैद हो गया है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस जांच कर लूटेरे का पता लगाने में जुटी है। पुलिस ने शोरूम में लगे अलग-अलग एंगल के सीसीटीवी कैमरे से वीडियो निकाला है जिसमें पूरी घटना दिखाई दे रही है। घटना के बाद शॉप के मालिक ने कहा कि है कि चोर के फिंगरप्रिट तो नहीं मिले हैं लेकिन पुलिस जांच में जुटी है।
यह भी पढ़ें- VIDEO: एयरपोर्ट पर लगी कुर्सियों के नीचे से निकल आई ये महिला, करतब देख लोगों ने बजाई तालियां












Click it and Unblock the Notifications