दक्षिण चीन सागर पर अमेरिका के इस कदम से भड़का चीन
SCS में अमेरिका की ओर से कड़ा कदम उठान पर चीन भड़क गया है।
बीजिंग। बीते कुछ दिनों से शांत चल रहे दक्षिण चीन सागर पर अमेरिकान और चीन के बीच फिर विवाद खड़ा हो गया है। दरअसल, जिस कृत्रिम पर चीन अपना हक जताता रहा है वहं अमेरिका ने अपना युद्धपोत भेज दिया है।
अमेरिका के इस कदम पर चीन भड़क गया है। चीन ने युद्धपोत भेजने को भड़काऊ गतिविधि बताते हुए कहा है कि अमेरिका अपनी भूल सुधारे।

गौरतलब है कि डॉनल्ड ट्रंप के राष्ट्रपति बनने के बाद ऐसा पहला मौका है जब अमेरिका ने चीन दक्षिण चीन सागर पर दावेदारी को खुली चुनौती दी है।
नहीं ली इजाजत
चीन ने युद्ध पोत भेजे जाने पर प्रतिक्रिया दी है कि बिना इजाजत लिए दक्षिण चीन सागर की सीमा के भीतर आ गया। दूसरी ओर अमेरिका का कहना है कि अंतरराष्ट्रीय कानूनों के अनुसार यहां फ्रीडम ऑफ नैविगनेशन का हक है।
वहीं एक समाचार रिपोर्ट में कहा गया है कि फ्रीडम ऑफ नैविगेशन के अंतर्गत गश्त करके चीन को राष्ट्रपति डॉनाल्ड ट्रंप ऐसे वक्त पर गुस्सा कर रहे हैं जब कि अमेरिका खुद उत्तर कोरिया पर लगाम लगाने के लिए चीन से मदद मांग रहा है।












Click it and Unblock the Notifications