डोनाल्ड ट्रंप के झूठ बनाम बराक ओबामा के झूठ- रिपोर्ट

न्यूयॉर्क। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अपने 10 महीनों के कार्याकाल के दौरान पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा के 8 साल की जॉब तुलना में छह गुना ज्यादा बार झूठ बोले चुके हैं। न्यूयॉर्क टाइम्स ने अपने आर्टिकल में डोनाल्ड ट्रंप और बराक ओबामा के झूठ की तुलना की है। न्यूयॉर्क टाइम्स के ऑपिनियन पेज में 'ट्रंप के झूठ बनाम ओबामा के झूठ' (Trump's Lies vs. Obama's) टाइटल से आर्टिकल पब्लिश किया है, जिसमें ट्रंप और ओबामा के झूठ की तुलना की गई है।

ट्रंप ने 10 महीनों में बोले 100 से ज्यादा बार झूठ

ट्रंप ने 10 महीनों में बोले 100 से ज्यादा बार झूठ

न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, डोनाल्ड ट्रंप ने अपने 10 महीनों के कार्यकाल में अब तक 103 बार झूठ बोल चुके हैं, जिसमें से कई बार तो उन्होंने एक ही झूठ को बार-बार बोला है। वहीं, पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा ने अपने 8 साल के कार्याकाल में सिर्फ 18 बोले हैं। यानि, एक औसत के हिसाब से ओबामा ने साल में दो बार झूठ बोले हैं और ट्रंप 124 बार झूठ बोलेंगे।

डोनाल्ड ट्रंप के झूठ

डोनाल्ड ट्रंप के झूठ

डोनाल्ड ट्रंप ने राष्ट्रपति के चुनाव जीतते ही पहला झूठ 21 जनवरी को बोला था। उन्होंने कहा था, 'मैं इराक का फैन नहीं था। मैं इराक मसले में कभी नहीं पड़ना चाहता'। जबकि सच तो यह हैं कि ट्रंप से जब 2002 में एक इटरव्यू में पूछा गया कि क्या आप इराक में अमेरिकी दखलअंजादी को पसंद करते हैं, तब उन्होंने कहा था कि हां मुझे लगता है कि वहां हस्तक्षेप होना चाहिए। ट्रंप ने ताजा झूठ 11 नवंबर को बोला हैं, जब उन्होंने कहा कि 2016 चुनाव में रूस के हस्तक्षेप की कहानी को डेमोक्रेट्स ने रची है। हालांकि, रूस और डेमोक्रेट के बीच की सांठगांठ को लेकर कोई सबूत नहीं है।

ओबामा के झूठ

ओबामा के झूठ

राष्ट्रपति बनने के बाद ओबामा ने अपना पहला झूठ 24 फरवरी, 2009 को बोला था। उन्होंने कहा था कि हम आज से पहले इतना ऑयल कभी आयात नहीं करते थे। लेकिन सच तो ये हैं कि अमेरिका में यह रिकॉर्ड 2005 में ही टूट गया था, जब उन्होंने सबसे ज्यादा ऑयल आयात किया। वहीं, ओबामा ने अपना आखिरी झूठ जून 2016 में बोला था। उन्होने कहा था, 'मुझे लगता है कि स्टील इंडस्ट्री इतना स्टील यूएस में पहले कभी उत्पाद नहीं करती थी'। लेकिन, 1973 में ही अमेरिका का स्टील प्रोड़क्शन अपने चरम पर था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+