'Stop Asian Hate' का पोस्टर लिए न्यूयॉर्क की सड़कों पर विरोध करने उतरीं प्रसिद्ध अमेरिकी पॉप स्टार रिहाना
भारत में जारी किसान आंदोलन पर एक ट्वीट करने को लेकर सुर्खियों में रहीं अमेरिकी पॉप स्टार रिहाना ने अमेरिका में चल रहे एशियन-अमेरिकन सांप्रदायिक आंदोलन का समर्थन किया है।
वाशिंगटन। भारत में जारी किसान आंदोलन पर एक ट्वीट करने को लेकर सुर्खियों में रहीं अमेरिकी पॉप स्टार रिहाना ने अमेरिका में चल रहे एशियन-अमेरिकन सांप्रदायिक आंदोलन का समर्थन किया है। उन्होंने न्यूयॉर्क शहर में एशियाई मूल के लोगों के प्रति नफरत दिखाने वाले लोगों के प्रति निकाले गए एक विरोध प्रदर्शन में भाग लिया। इस दौरान उन्होंने अपने हाथ में गुलाबी रंग का पोस्टर ले रखा था, जिसपर लिखा था- 'Stop Asian Hate'
Recommended Video

पहचान छुपाकर हुईं विरोध में शामिल
इसके अलावा उन्होंने अपनी पहचान छुपा ली थी, ताकि लोग उन्हें पहचान न सकें। इस दौरान उन्होंने सफेद रंग की टीशर्ट, काले रंग की लेदर जैकेट, लेदर की पैंट और काली टोपी पहन रखी थी और अपना चेहरा पूरी तरह ढक रखा था।

आंदोलनकारियों से की बात
इस दौरान उनके साथ उनकी सहायक टीना ट्रूंग भी साथ थीं उन्होंने भी इस अभियान में हिस्सा लिया। रिहाना के विरोध में शामिल होने के सारे फोटो उनकी सहायक टीना ने ही कैमरे में कैद किये। इस दौरान उन्होंने अपनी असली पहचान छुपाकर अन्य आंदोलनकारियों से भी बात की। टीना ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर रिहाना की तस्वीर साझा की हैं।

अमेरिका में बढ़ी एशियाई मूल के लोगों के खिलाफ हिंसा
अमेरिका में एशियाई मूल के लोगों के खिलाफ घृणा कोई नहीं बात नहीं है, लेकिन हाल ही के दिनों में एशियाई मूल के लोगों के प्रति जिस तरह से हिंसा बढ़ी है उसने वहां रहने वाले एशियाई मूल के लोगों के बीच डर का माहौल पैदा कर दिया है। ऐसे वक्त में रिहाना जैसी जानी-मानी सेलेब्रिटी का इस आंदोलन को समर्थन करना काफी अहमियत रखता है।












Click it and Unblock the Notifications