Ram Mandir: सकड़ों कारों की रैली, हर मंदिर में भव्य पूजा अर्चना... प्राण प्रतिष्ठा से पहले राम मय हुआ अमेरिका
Ram Mandir America: अयोध्या में राम मंदिर के उद्घाटन से पहले अमेरिका के हिंदुओं में भारी उत्साह है और अमेरिका में राम मंदिर उद्घाटन से पहले काफी जोरशोर से तैयारियां की जा रही हैं। भारत की तरफ अमेरिकी हिंदू भी राम मंदिर के उद्घाटन से पहले इमोशनल हैं।
अमेरिका से आने वाली रिपोर्ट्स के मुताबिक, संयुक्त राज्य अमेरिका स्थित सैकड़ों मंदिर अगले सप्ताह अयोध्या में राम मंदिर के अभिषेक का जश्न मनाने के लिए तैयारी कर रहे हैं, जिसमें हजारों भारतीय अमेरिकियों के इस सप्ताह से शुरू होने वाले कार्यक्रमों में भाग लेने की संभावना है।

अमेरिका में राम मंदिर उद्घाटन को लेकर कार्यक्रम
अमेरिका के हिंदू विश्वविद्यालय के अध्यक्ष कल्याण विश्वनाथन ने एक ब्लॉग पोस्ट में कहा है, कि "अयोध्या विनाश और उपेक्षा से फिर से उभर रही है, जो सनातन धर्म की शाश्वत प्रकृति का प्रतीक है। 550 वर्षों के बाद राम लला मंदिर में होने वाला अभिषेक कार्यक्रम, दुनिया भर के लगभग एक अरब हिंदुओं के लिए बहुत खुशी लेकर आ रहा है।"
आपको बता दें, कि अयोध्या मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा समारोह 22 जनवरी को आयोजित किया जाएगा।
वहीं, टेक्सास में श्री सीता राम फाउंडेशन के कपिल शर्मा ने कहा, कि "500 वर्षों के इंतजार के बाद, अयोध्या धाम में भगवान राम के मंदिर का निर्माण, दुनिया भर के हिंदुओं के लिए आस्था और उत्सव का एक महत्वपूर्ण दिन है और ह्यूस्टन के हिंदू मंदिरों में भव्य कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।"
उन्होंने कहा, कि "उत्सव की शुरुआत सुंदरकांड से होगी, जिसके बाद नृत्य, गायन और संगीत के सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। इसके बाद हवन और भगवान राम का पट्टाभिषेक होगा, जिसका समापन भगवान राम की शोभा यात्रा और प्रसाद (भोजन) वितरण के साथ होगा।"
शर्मा ने कहा, कि "अयोध्या धाम से प्रसाद और रज (पवित्र धूल) वितरित करना भी हमारे लिए सम्मान की बात है, जिसे विशेष रूप से हमारे कार्यक्रम के लिए लाया जा रहा है।"
मैरीलैंड के गवर्नर वेस मूर शनिवार को वाशिंगटन डीसी के एक उपनगर में राम मंदिर उत्सव कार्यक्रम में भाग लेने वाले हैं। कुछ पाकिस्तानी अमेरिकी भी ग्रेटर वाशिंगटन डीसी क्षेत्र में उत्सव में शामिल हो रहे हैं।
संयुक्त राज्य अमेरिका में राष्ट्रव्यापी उत्सवों का नेतृत्व करने वाले संगठन, विश्व हिंदू परिषद ऑफ अमेरिका के अमिताभ मित्तल ने कहा, कि "भगवान श्री राम के लाखों अनुयायियों का लंबे समय से प्रतीक्षित सपना सच होने वाला है। अमेरिका में लगभग 1,000 मंदिर हैं और उनमें से लगभग सभी इस ऐतिहासिक अवसर को मनाने के लिए इस सप्ताहांत से उत्सव मना रहे हैं।"
वीएचपीए के वाशिंगटन डीसी चैप्टर के अध्यक्ष दीप्ति महाजन कहा, कि राष्ट्रीय राजधानी के मैरीलैंड उपनगर के एक हाई स्कूल में शानदार सांस्कृतिक प्रदर्शन के साथ-साथ एक कार रैली, लव ढोल ताशे और श्री राम पूजा का आयोजन किया है।
20 से ज्यादा शहरों में कार रैलियां आयोजित की जा रही हैं, जिनमें सबसे बड़ी रैली कैलिफोर्निया के बे एरिया में होगी, जहां 600 से ज्यादा कारों के भाग लेने की उम्मीद है।
दीप्ति महाजन ने कहा, "इस अवसर को चिह्नित करने के लिए भगवान राम के भक्त सैन फ्रांसिस्को क्षेत्र में एक कार रैली आयोजित करेंगे, रैली में डिजिटल मोबाइल ट्रकों पर भगवान राम की तस्वीरें और उनके बारे में मधुर भजन होंगे।"
विहिप-अमेरिका ने शिकागो, ह्यूस्टन और लॉस एंजिल्स जैसे शहरों में बड़े होर्डिंग पर राम मंदिर अभिषेक समारोह को प्रदर्शित करने के लिए देश के विभिन्न हिस्सों में बाहरी स्थान भी किराए पर लिए हैं। इस अवसर को मनाने के लिए, सोनी 21 जनवरी को टाइम्स स्क्वायर में श्रीमद रामायण का प्रदर्शन कर रहा है।












Click it and Unblock the Notifications