लंबे समय से जारी किसान आंदोलन पर अमेरिकी फिल्ममेकर ने बनाई डॉक्यूमेंट्री, 8 फिल्म फेस्टिवलों से मिला....

केंद्रीय कृषि कानूने के खिलाफ लंबे समय से चल रहे किसान आंदोलन को और ऊंचाई पर ले जाने के लिए अमेरिका में किसान आंदोलन की पृष्ठभूमि पर एक डॉक्यूमेंट्री बनाई गई है।

वॉशिंगटन, 29 मई। केंद्रीय कृषि कानूनों के खिलाफ लंबे समय से चल रहे किसान आंदोलन को और ऊंचाई पर ले जाने के लिए अमेरिका में किसान आंदोलन की पृष्ठभूमि पर एक डॉक्यूमेंट्री बनाई गई है। 'Declaration of a revolution' नाम की 75 मिनट की इस 'Declaration of a revolution' में दिल्ली की सीमाओं पर लगभग 6 महीने से जारी किसान आंदोलन को दिखाया गया है।

farmer protest

हालांकि यह डॉक्यूमेंट्री अभी आधिकारिक तौर पर रिलीज नहीं हुई है, लेकिन इसे दुनिया भर के 8 विभिन्न अंतरराष्ट्रीय फिल्म समारोहों में प्रदर्शित करने के लिए आमंत्रित किया गया है। डॉक्यूमेंट्री बताती है कि किसानों को आखिर क्यों और कैसे यह आंदोलन करने की जरूरत पड़ी। इस डॉक्यूमेंट्री के जरिए यह बताने की कोशिश की गई है कि किसान तीन विवादास्पद कानूनों का विरोध क्यों कर रहे हैं और वह इस लड़ाई को उसके तार्किक अंजाम तक ले जाने के लिए कितने दृढ़ हैं।

यह भी पढ़ें: MP : विदिशा में बैंक 14 दिन बाद खुली तो पैसे निकालने के लिए रात 2 बजे से ही लाइन में लगे किसान

इस फिल्म में पंजाबी एक्ट्रेल मोनिका गिल मुख्य भूमिका में हैं। 26 जनवरी को किसान परेड के दौरान लाठी-डंडों के कारण खून से लथपथ होने के बावजूद नारे लगा रहे बरनाला के ग्राम पंढेर के 31 वर्षीय जगसिर सिंह के चेहरे को डॉक्यूमेंट्री के केंद्रीय बिंदु के रूप में इस्तेमाल किया गया है।

फिल्म को मॉन्टेरियल फिल्म फेस्टिवल, कनेडिय सिनेमेटोग्राफी अवॉर्ड, टोक्यो लिफ्ट-ऑफ फिल्म फेस्टिवल, टर्की एन्टोलिया इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल, चिकागो इंडी फिल्म अवॉर्ड, आइकॉनिक इमेज फिल्म फेस्टिवल, गोल्डन व्हीट अवॉर्ड्स और हॉलीवुड वीनस अवॉर्ड में प्रदर्शित करने के लिए आमंत्रित किया गया है।एक मीडिया चैनल से बातचीत में मोनिका गिल ने कहा कि किसान आंदोलन के बारे में लोगों में जागरूकता फैलान के लिए उन्हें बहुत संघर्ष करना पड़ा।

हमारी फिल्म के डायरेक्टर हर्बलदीप सिंह ने तभी समझ लिया था कि ज्यादा लोगों तक पहुंचने के लिए हमें बड़े लेवल पर जाना होगा और फिर हमने किसान आंदोलन पर डॉक्यूमेंट्री बनाने पर विचार किया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+