' या तो इसके ऊपर कुछ पहनो, वरना...' अमेरिकन एयरलाइंस ने पूर्व मिस यूनिवर्स को फ्लाइट में चढ़ने से रोका
नई दिल्ली, 15 जनवरी: मिस यूनिवर्स 2012 ओलिविया कल्पो के साथ गुरुवार (13 जनवरी) को एक अजीब घटना हुई, जब उनको उनकी ड्रेस के लिए अमेरिकन एयरलाइंस ने फ्लाइट में सफर करने से रोक दिया, जिसको लेकर पूर्व मिस यूनिवर्स और मॉडल ओलिविया ने अमेरिकन एयरलाइंस के खिलाफ अपनी नाराजगी सोशल मीडिया पर जताई। साल 2013 में भारत टूर के दौरान विवादों में आईं ओलिविया कल्पो एक बार फिर सुर्खियों में छाई हुईं है।

फ्लाइट में सफर करने से रोका
दरअसल, ओलिविया कल्पो के कपड़ों को लेकर अमेरिकन एयरलाइंस के स्टाफ ने आपत्ति जताई थी। रिपोर्ट की मानें तो मॉडल ने जो क्रॉप टॉप पहना हुआ था, उसको ढकने के लिए कहा गया था। इसी के साथ यह भी हिदायत दी गई थी कि अगर पूर्व मिस यूनिवर्स ऐसा नहीं करतीं तो फ्लाइट में सफर नहीं करने दिया जाएगा।

बहन और बॉयफ्रेंड के साथ सफर करने वाली थीं ओलिविया
जानकारी के मुतबिक मॉडल को मैक्सिको जाने वाली फ्लाइट में चढ़ने से रोका गया था। इस पूरी घटना को ओलिविया कल्पो ने एक वीडियो के जरिए अपने इंस्टग्राम पर शेयर किया है। पूर्व मिस यूनिवर्स अपनी बहन औरोरा और बॉयफ्रेंड के साथ जर्नी करने वाली थीं। तभी एयरलाइंस के स्टाफ ने उनको रोक दिया।

ब्लैक कलर का क्रॉप टॉप के लिए रोका
मॉडल ने ब्लैक कलर का क्रॉप टॉप, साइकिलिंग शॉर्ट्स और मैचिंग लॉन्ग स्वेटर पहना हुआ था, जिसके बाद अमेरिकन एयरलाइंस के एक गेट एजेंट ने उनको टॉप को ढकने के लिए ऊपर कुछ पहने के निर्देश दिए। साथ ही कहा कि अगर ऐसा नहीं करतीं है तो बोर्डिंग नहीं करने दी जाएगी। इसके बाद इस घटना का उनकी बहन औरोरा कल्पो ने एक वीडियो अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर किया।

ओलिविया की बहन ने शेयर किया वीडियो
औरोरा ने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर किया, जिसमें उसने में कहा कि ओलिविया और मैं काबो जा रहे हैं। उसके पहनावे को देखो...वह बहुत ही क्यूट दिखती है। क्या ये सही नहीं है? फिर भी एयरलाइन स्टाफ ने उन्हें ड्रेस के लिए रोका। इस बीच औरोरा को एक और साथी यात्री मिला, जो इसी तरह की ड्रेस में थी। उसको भी दिखाया और अपनी नाराजगी जाहिर की।

हूडी पहनकर किया सफर
ओलिविया ने बाद में अपनी बहन वाली वीडियो को अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया और सवाल किया कि क्या यह ड्रेस ऑफेंसिव कहां से लग रही है? मैं खुद हैरान हूं कि ये ड्रेस अजीब कैसे है? हालांकि बाद में फ्लाइट में सफर करने से पहले ओलिविया ने इसके ऊपर एक हूडी पहन लिया था, जो उनके बॉयफ्रेंड का था।

साल 2013 में भारत आने पर हुई कंट्रोवर्सी
बता दें कि साल 2013 में मिस यूनिवर्स बनने के बाद ओलिविया भारत दौरे पर आईं थी, इस दौरान ताजमहल में जूतों का प्रमोशन किया था, जिसके बाद उनका भारत दौरा विवादों में आ गया था। हुआ ये था कि ताज महल परिसर के अंदर वो अपना जूतों से भरा एक बैग ले गईं थी।












Click it and Unblock the Notifications