नॉर्थ कोरिया के खिलाफ युद्ध अभ्यास कर रहे अमेरिकी जंगी जहाज ने जापान की बोट को किया ध्वस्त
टोक्यो। नॉर्थ कोरिया के खिलाफ अपनी ताकत का प्रदर्शन कर रहे अमेरिका और जापान इस समय संयुक्त रूप से सैन्य अभ्यास कर रहे हैं। सैन्य अभ्यास के दौरान शनिवार की एक घटना ने सभी को चौंका दिया, जब अमेरिकी जंगी जहाज ने जापान के ही एक टगबोट (ताकतवर छोटी नाव) को ध्वस्त कर दिया। दोनों देशों के बीच सैन्य अभ्यास के दौरान जापान की एक नाव अंदर घुस आई, जिसे अमेरिकी जंगी जहाज ने नष्ट कर दिया।

जापान के सगामी खाड़ी में दोनों देश युद्ध अभ्यास कर रहे थे, तभी जापानी टगबोट ने अपना संचालन खो दिया और अभ्यास के अंदर प्रवेश कर लिया, जिसके बाद उसे नष्ट कर दिया गया। जब टगबोट ने अभ्यास के दायरे में प्रवेश किया, तब अमेरिकी मिसाइल डिस्ट्रॉयर USS बेनफोल्ड अभ्यास कर रहा था। इस घटना में USS बेनफोल्ड को भी हल्का नुकसान हुआ है।
हालांकि, इस घटना के बाद अमेरिका ने बयान जारी कर कहा कि इसमें किसी को नुकसान नहीं हुआ है। वहीं जापान ने भी इस घटना के बाद कहा कि टगबोग ने अपने कंट्रोल खो दिया था और अभ्यास क्षेत्र में घुसने से यह हादसा हुआ है। जापान ने भी दावा किया है कि इस हादसे में किसी को कोई नुकसान नहीं हुआ है।
इससे पहले जून में भी जापान में यूएसएस फिजराल्ड़ और एक कार्गो जहाज की भिड़ंत हो गई थी, जिसमें सात नाविक मारे गए थे। नॉर्थ कोरिया के न्यूक्लियर प्रोग्राम का विरोध और अपने ताकत का प्रदर्शन करने के लिए अमेरिका और जापान ने 10 दिन तक संयुक्त रूप से सैन्य अभ्यास शुरू किया है। इसे नॉर्थ कोरिया ने युद्ध भड़काने वाली हरकत बताया है।
Read Also: नॉर्थ कोरिया के साथ तनाव के बीच पहली बार अमेरिकी एयर बेस के ऊपर उड़ा रहस्यमयी विमान












Click it and Unblock the Notifications