किम कार्दशियन के नाम पर जुड़ी बड़ी उपलब्धि, फोर्ब्स की बिलेनियर लिस्ट में हुईं शामिल
किम कार्दशियन फोर्ब्स की बिलेनियर लिस्ट में हुईं शामिल
वाशिंगटन। अमेरिकी एक्ट्रेस और रियलिटी टेलीविजन स्टार किम कार्दशियन की संपत्ति एक अरब से ज्यादा की हो गई है। मशहूर पत्रिका फोर्ब्स ने उनको बिलेनियर की लिस्ट में शामिल किया है। फोर्ब्स ने दुनियाभर के बिलिनियर्स की जो लिस्ट जारी की है, उसमें किम का भी नाम भी शामिल है। मैगजीन ने बताया है कि बीते साल किम की संपत्ति में काफी बढोतरी हुई है।
Recommended Video

बीते साल की है जमकर कमाई
फोर्ब्स मैग्जीन ने दुनिया के अरबपतियों की जो लिस्ट जारी की है। उसके मुताबिक, किम अब बिलियन डॉलर (100 करोड़ डॉलर) की संपत्ति की मालिक हैं। अक्टूबर 2019 में किम की संपत्ति 780 मिलियन डॉलर थी। जिसके बाद तेजी से उनकी संपत्ति बढ़ी। साल, 2020 में किम की संपत्ति में जबरदस्त उछाल आया। जिसके बाद अब वो आधिकारिक तौर पर अरबपति बन गई हैं।

ये हैं कमाई के तरीके
फोर्ब्स के मुताबिक, किम की काफी कमाई टीवी शो और एंडोर्समेंट डील्स से होती है। इसके अलावा उनके बिजनेस भी तरक्की की है। किम केके डब्ल्यू ब्यूटी, स्किम्स, कीपिंग अप विद कर्दाशियन, रियल एस्टेट की बदौलत भी कमाई करती हैं। किम ने साल 2017 में अपना कॉमेस्टिक बिजनेस केकेडब्ल्यू ब्यूटी शुरू किया था जो अब काफी बड़ा ब्रांड है। स्किम्स के जरिए भी उन्होंने काफी कमाया है। बीते साल उन्होंने लाउंजवियर उतारा जिससे काफी कमाई उनकी हुई है

दुनिया की सबसे लोकप्रिय हस्तियों में गिनी जाती हैं किम
किम कार्दाशियन को दुनिया के सबसे मशहूर लोगों में गिना जाता है। सोशल मीडिया पर उनके फॉलोअर्स की संख्या करोड़ों में है। किम सोशल मीडिया पर अपनी सक्रियता को लेकर चर्चा में बनी रहती हैं। उनकी निजी जिंदगी भी खूब सुर्खी बटोरती है। हाल के दिनों में वो अपने पति सिंगर कान्ये वेस्ट से रिश्ते में खटपट को लेकर चर्चा में हैं। करीब छह साल की शादी के बाद केन्य और किम ने अलग होने का फैसला किया है। किम कर्दाशियन ने कान्ये वेस्ट से तलाक की अर्जी कोर्ट में दे दी है।












Click it and Unblock the Notifications